{"_id":"646b649cd1df41d53d08d373","slug":"electricity-problem-during-rain-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: बारिश से पहले ही कई इलाकों में घंटों बिजली गुल, भड़के लोग दफ्तर पहुंचे तो भागे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: बारिश से पहले ही कई इलाकों में घंटों बिजली गुल, भड़के लोग दफ्तर पहुंचे तो भागे कर्मचारी
Mon, 22 May 2023 06:18 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 22 May 2023 06:18 PM IST
सार
- बिजली गुल होने से भड़के लोगों का बिजली दफ्तरों पर हंगामा, वीआईपी इलाकों में एक बार भी नहीं हुआ अंधेरा
विज्ञापन
इलेक्ट्रानिक्स काम्प्लेक्स जोन से भागे विभाग के कर्मचारी
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं और वीआईपी इलाकों में एक बार भी अंधेरा नहीं हुआ है। बारिश से पहले ही यह हाल हैं तो बारिश में क्या होगा यह सोचने वाली बात है।
शनिवार से इंदौर में बारिश शुरू हुई और शनिवार और रविवार शाम को शहर के कई इलाकों में 6 से 10 घंटे तक बिजली गुल रही। कुछ जगह तो दिनभर लाइट नहीं आई। भड़के हुए लोग जब बिजली विभागों के दफ्तर पहुंचे तो कई जगह विभाग के कर्मचारी दफ्तर छोड़कर ही भाग गए।
136 में आठ घंटे बिजली गायब रही
बापट चौराहे के पास स्कीम 136 वाले क्षेत्र में शनिवार को आठ घंटे बिजली गुल रही। शाम 6 बजे से गई बिजली रात 11 बजे आई लेकिन फिर कटी तो रात दो बजे रोशनी हुई। यहां रहने वाले लोगों ने बताया कि सामने ही ब्रिलिएंट कन्वेंशन का वीआईपी एरिया है जहां पर कभी बिजली नहीं जाती। आम लोगों की परेशानी विभाग के लिए कभी परेशानी ही नहीं होती। शनिवार के बाद रविवार को भी यहां पर चार घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन
इलेक्ट्रानिक्स काम्प्लेक्स जोन से भागे विभाग के कर्मचारी
रविवार को नंदा नगर क्षेत्र में शाम सात बजे बिजली गई तो रात 12 बजे आई। यहां कुलकणी भट्टा, गणेश नगर, जगजीवन राम नगर, क्लर्क कालोनी, जनता क्वाटर, नंदा नगर के लोग पांच घंटे तक परेशान होते रहे। देर रात भड़के हुए रहवासी विभाग के दफ्तर पहुंचे तो यहां पर कर्मचारी दफ्तर छोड़कर भाग गए।
फाल्ट ढूंढने में ही लग गए पांच घंटे
बापट चौराहे के पास के क्षेत्रों में हुए फाल्ट ढूंढने में बिजली विभाग को पांच घंटे लग गए। बताया जा रहा है कि दो दिन के अंदर शहर में 1500 फाल्ट हुए हैं। वीआईपी इलाकों में इसलिए एक भी बार बिजली बंद नहीं हुई क्योंकि यहां पर अधिक लाइनें और फेज दे रखे हैं। एक लाइन में कुछ दिक्कत आती है तो दूसरी लाइन से सप्लाई शुरू हो जाती है।