फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Electoral bonds bjp corruption aap blaming

Indore News: आप बोली- पार्टी को मिलने वाले फंड की जानकारी देने से क्यों डर रही भाजपा

Sun, 10 Mar 2024 02:01 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 10 Mar 2024 02:01 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पीयूष जोशी ने इंदौर में पत्रकार वार्ता के दौरान लोकसभा चुनाव से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

विज्ञापन
Electoral bonds bjp corruption aap blaming
Electoral bonds - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

हजारों करोड़ के पीएम केयर फंड और इलेक्टोरल बॉन्ड का हिसाब आखिर मोदी क्यों नहीं देना चाह रहे हैं? क्या ये सीधा सीधा भ्रष्टाचार नहीं है? भाजपा को किस सेठ ने कब और कितना चंदा दिया, ये जनता के सामने लाने में क्या समस्या है? यह प्रश्न आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ पीयूष जोशी ने आज प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में उठाए।भाजपा हटाओ देश बचाओ का आव्हान करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा देश को एक दलीय व्यवस्था की तरफ ले जा रही है। देश में एक मज़बूत विपक्ष का होना सरकार की जिम्मेदारी तय करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। भाजपा सरकारें साम दाम दंड भेद का निहायत ही बेशर्मी से उपयोग कर लगातार विपक्ष को खत्म कर रही हैं।

विज्ञापन


जोशी ने कहा की बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की फसल के अवमूल्यन को छोड़कर भाजपा सिर्फ भावनात्मक मुद्दों की राजनीति करने वाली पार्टी बनकर रह गई है, जो देश के लिए नुकसानदायक है।

विज्ञापन

 

सुरेश पचौरी, संजय शुक्ला एवं विशाल पटेल के भाजपा में जाने की बात पर जोशी ने कहा कि ये लोग पेशेवर राजनीतिज्ञ हैं जो जनता की सेवा का स्वांग रचते हैं। जहां ज्यादा मलाई दिखी, उधर चल दिए। अब इंडिया गठबंधन भी सिस्टम रिबूट कर एक सार्थक उद्देश्यपूर्ण लड़ाई लड़ने और भाजपा का ये राष्ट्रविरोधी भ्रष्ट चेहरा जनता के बीच उजागर करने की ठान चुका है। जनता को इस लोकसभा चुनाव में देश और संविधान को बचाने के लिए भाजपा को हराना ही होगा। प्रेस वार्ता को आप जिलाध्यक्ष मनोज यादव, प्रवक्ता शचीकान्त बिरथरिया, अक्षय जैन और दीपाली सिंह गौड़ ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed