फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Body of a railway engineer found in Indore-Jaipur train

lndore News: इंदौर-जयपुर ट्रेन में रेलवे इंजीनियर का मिला शव, पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sat, 06 Jul 2024 08:04 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Sat, 06 Jul 2024 08:04 PM IST
सार

MP: इंदौर रेलवे स्टेशन पर खड़ी इंदौर जयपुर ट्रेन में रेलवे इंजीनियर का शव मिला। उनकी मौत की वजह साफ नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत का कारण पता चल सके। वहीं दूसरी ओर एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
 

विज्ञापन
Body of a railway engineer found in Indore-Jaipur train
जांच में जुटी पुलिस

विस्तार

इंदौर रेलवे स्टेशन पर खड़ी इंदौर जयपुर ट्रेन में रेलवे इंजीनियर का शव मिला। उनकी मौत की वजह साफ नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत का कारण पता चल सके। सुबह रेलवे सफाई कर्मचारी कोच में गया तो रेलवे इंजीनियर रहीमुद्दीन पिता निजामुदीन अचेत अवस्था में मिले। वे इंदौर जयपुर ट्रेन में एसी कोच के प्रभारी थे। कर्मचारी उन्हें एमवाय अस्पताल लेकर गए। डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कर्मचारियों ने उनके परिजनों को भी जानकारी दे दी। मौत किस वजह से हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। आशंका है कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी मौत हुई है। इंजीनियर को दिल की बीमारी भी थी।
विज्ञापन


इंदौर में बुजुर्ग ने फांसी लगाई
इंदौर के महालक्ष्मी नगर में एक बुजुर्ग ने फांसी लगा ली। वे 78 साल के थी। आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो रही है। बेटे द्वारा प्रताड़ित करने की बात सामने आ रही है।मृतक का नाम सुभाष पिता शरद झनाने है। पुलिस पता कर रही है कि वे किस वजह से डिप्रेशन में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed