फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Ek Bharat shreshth Bharat yatra indore

Indore News: मालवा की संस्कृति को समझने हैदराबाद से आया 400 यात्रियों का दल

Wed, 19 Apr 2023 05:43 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 19 Apr 2023 05:43 PM IST
सार

एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा में 400 लोगों का दल पहुंचा इंदौर सभी का हुआ भव्य स्वागत

विज्ञापन
Ek Bharat shreshth Bharat yatra indore
एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मालवा निमाड़ की संस्कृति को समझने के लिए तेलंगाना के हैदराबाद से 400 यात्रियों का दल आज इंदौर पहुंचा। यहां पर सभी यात्रियों ने राजबाड़ा, गोपाल मंदिर और अन्य पर्यटक स्थलों को देखा और इसके बाद पूरा दल महेश्वर के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन

 

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना अंतर्गत समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को साझा करने भारत दर्शन यात्रा 15 अप्रैल को तेलंगाना के हैदराबाद से निकली जो आज इंदौर पहुंची। इंदौर की सीमा में पहुंचने पर यात्रा जिसमें 400 यात्री सम्मिलित थे सांवेर रोड स्थित होटल क्लेरियोन पहुंची। यहां यात्रा का मोगरे की माला पहनाकर एवं गुलाब की पंखुड़ियों के साथ पुष्पवर्षा एवं ढोल ढमाके से मालवी अंदाज में जोरदार स्वागत किया गया। उसके पश्चात यात्रा में सम्मिलित अतिथियों ने भिन्न भिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुफ्त उठाया।

विज्ञापन

 

उसके बाद यात्रा राजबाड़ा एवं गोपाल मंदिर दर्शन करने पहुंची। दर्शन के साथी राजबाड़ा एवं गोपाल मंदिर के इतिहास के बारे में भी यात्रा में सम्मिलित अतिथियों को जानकारी दी गई। इसके पश्चात यात्रा ने महेश्वर के लिए प्रस्थान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये सब देखने का मौका 

इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि चार धाम, द्वादश ज्योतिर्लिंग, 52 शक्तिपीठ, 4 महाकुंभ, देश के अलग-अलग हिस्सों में हैं। इस यात्रा में यह सब देखने का मौका मिल रहा है। सांस्कृतिक रूप से भारत सदैव एक रहा है और हमेशा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed