फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   ED attaches assets worth ₹13 crore in bank fraud case; scam perpetrated via warehouse.

बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी ने 13 करोड़ की संपत्तिया जब्त, वेयर हाउस से दिया घोटाले को अंजाम

Sat, 12 Sep 2026 11:11 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 12 Sep 2026 11:11 AM IST
सार

ईडी ने बैंक धोखाधड़ी मामले में आलोक शारदा सहित अन्य आरोपियों पर कार्रवाई की है। मानपुर के शारदा वेयरहाउस में फर्जी वेयरहाउस रसीदों के जरिए करोड़ों रुपए का लोन लेने और कृषि उत्पादों के स्टॉक में हेराफेरी की गई।

विज्ञापन
ED attaches assets worth ₹13 crore in bank fraud case; scam perpetrated via warehouse.
ईडी की बड़ी कार्रवाई - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विज्ञापन

बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने इंदौर निवासी आलोक शारदा सहित अन्य आरोपियों की 18 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त की हैं। आईडीबीआई बैंक और एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी, मेसर्स किसान धन एग्री फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में यह कार्रवाई की गई। आरोपियों ने मानपुर स्थित मेसर्स शारदा वेयरहाउस में वेयरहाउस फाइनेंस स्कीम का गलत इस्तेमाल किया।
 

आरोपियों ने किसानों के कृषि उत्पादों को वेयरहाउस में जमा दिखाया और वेयरहाउस रसीदें जारी कीं। इन रसीदों के आधार पर सोयाबीन और चने की कुल 62,965 बोरियों के बदले 42 किसानों को लोन मंजूर किए गए। जांचकर्ताओं ने पाया कि गिरवी रखे गए सामान को बिना अनुमति के वेयरहाउस से हटा दिया गया और बेच दिया गया। लोन की सुविधा हासिल करने और उसे जारी रखने के लिए फर्जी वेयरहाउस रसीदें जारी की जाती रहीं, स्टॉक की उपलब्धता के बारे में गलत जानकारी दी गई और रिकॉर्ड को छिपाया गया।

विज्ञापन

 

इस मामले में कुर्की का आदेश जारी किया गया। ईडी की जांच भोपाल की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग द्वारा दर्ज दो एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी। जुड़े बैंक धोखाधड़ी के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत 13 करोड़ रुपए की कीमत वाली 18 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस घोटाले के कारण आईडीबीआई बैंक को 14 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ और आरोपियों को उतनी ही राशि का लाभ हुआ। मेसर्स किसान धन एग्री फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने उसी वेयरहाउस में जमा बताए गए कृषि उत्पादों के बदले आलोक शारदा को 12 करोड़ रुपए का वेयरहाउस रिसीट फाइनेंस मंजूर किया था। बाद में जांच करने पर गिरवी रखे गए स्टॉक में भारी कमी पाई गई। वेयरहाउस में रखे कृषि उत्पाद भी बेच दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed