फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Drug addicts killed a student standing outside the house with a knife

Indore: इंदौर में नशेड़ियों का आतंक: घर के बाहर खड़े 12 वीं के छात्र की चाकू मार कर हत्या

Tue, 11 Jul 2023 12:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 11 Jul 2023 12:06 PM IST
सार

पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी नशा करने के बाद सड़क पर चाकू लेकर घूम रहे थे और बेवजह लोगों से विवाद कर रहे थे। उन्होंने कुुछ अन्य लोगों को भी चाकू मारकर घायल किया हैै। 

विज्ञापन
Drug addicts killed a student standing outside the house with a knife
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर शहर की सड़कों पर फिर नशेड़ियों का आतंक नजर आने लगा है। सोमवार रात कैलाश मार्ग पर अपने घर के बाहर खड़े 18 वर्षीय युवक की नशेड़ियों ने हत्या कर दी। युवक कक्षा 12 वीं का छात्र था। उ युवक का न तो नशेडियों से विवाद हुआ, न किसी तरह की कहासुनी। 

विज्ञापन


आरोपियों ने क्षेत्र में अपनी धाक जमाने की नीयत से राह चलते अन्य लोगों को भी चाकू मार कर घायल कर दिया। कैलाश मार्ग पर अंतिम चौराहा के समीप तुषार रावल रहता था। सोमवार देर रात वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इस बीच बाखल निवासी हरिओम व उसके साथी नशे की हालत में गली से गुजरे। उन्होंने तुषार को खड़े देखा तो बेवजह विवाद करने लगे। इसी दौरान तुषार के सिर और सीने पर चाकू मार दिए। वह जान बचाने के लिए भागने लगा, लेकिन सीने पर लगे वार उसके लिए जानलेवा साबित हुए। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन ज्यादा खून बहने की वजह से डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। 
विज्ञापन


पढ़ाई के साथ नौकरी करता था
तुषार पढ़ाई के साथ नौकरी भी करता था। परिजनों ने बताया कि तुषार की आरोपियों से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है। सड़क पर खुलेआम आतंक मचाने वाले आरोपियों के मकान भी जिला प्रशासन तोड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे लोगों की घायल किया
पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी नशा करने के बाद सड़क पर चाकू लेकर घूम रहे थे और बेवजह लोगों से विवाद कर रहे थे। उन्होंने कुुछ अन्य लोगों को भी चाकू मारकर घायल किया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed