फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Dr. Arpan Jain gets 'Akshar' award in Kashmir will expand Hindi in the valley

Award: कश्मीर में डॉ. अर्पण जैन को मिला 'अक्षर' सम्मान, घाटी में हिन्दी आन्दोलन को देंगे विस्तार

Fri, 24 Nov 2023 02:07 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 24 Nov 2023 02:07 PM IST
सार

डॉ. जैन वर्तमान में मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ-साथ भारतभर में हिन्दी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए कार्यरत हैं। 
 

विज्ञापन
Dr. Arpan Jain gets 'Akshar' award in Kashmir will expand Hindi in the valley
कश्मीर में डॉ. अर्पण जैन को मिला 'अक्षर' सम्मान - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार व घाटी में सक्रिय हिन्दी आन्दोलन के लिए शहर के युवा साहित्यकार डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को  'अक्षर' सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


यह सम्मान संस्कृति विभाग जम्मू कश्मीर, जम्मू कश्मीर कला साहित्य, भाषा अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति श्रीनगर के संयुक्त तत्त्वावधान में दिया गया।  टैगोर हॉल श्रीनगर में हुए आयोजन में मुख्य अतिथि कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिघूड़ी (आईएएस) थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जीवन बीमा निगम के प्रादेशिक प्रबंधक जयंत अरोडा और वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति की अध्यक्ष नसरीन अली निधि मौजूद रहीं। डॉ. जैन वर्तमान में मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ-साथ भारतभर में हिन्दी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए कार्यरत हैं। हाल ही में डॉ. अर्पण जैन को मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा वर्ष 2020 के लिए अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। 
विज्ञापन


डॉ. जैन को संस्कृति विभाग, जम्मू और कश्मीर के सचिव डॉ. सईद आबिद रशीद शाह, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, श्रीनगर के निदेशक प्रो. सुधाकर येडला, जम्मू कश्मीर कला, साहित्य और भाषा अकादमी के सचिव डॉ. भारत मनहास, कश्मीर विश्वविद्यालय में हिन्दी की विभागाध्यक्ष प्रो. ज़ाहिद ज़बीन ने बधाई दी और घाटी में हिन्दी आन्दोलन के विस्तार हेतु आश्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed