फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   divisha rathi hanuman chalisa record

Indore: नर्सरी में पढ़ने वाली दिविशा तीन मिनट में पढ़ लेती है हनुमान चालीसा, बनाया सबसे तेज पढ़ने का रिकार्ड

Mon, 28 Aug 2023 07:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 28 Aug 2023 07:39 PM IST
सार

दिविशा को कई मंत्र, भजन और देश भक्ति गीत भी आते हैं। नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाली दिविशा ने अपने बड़े भाई विवान राठी से प्रेरणा ली है।

विज्ञापन
divisha rathi hanuman chalisa record
दिविशा - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर का नाम एक बार फिर 'इंडिया बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स' दर्ज किया हो गया है। रेसकोर्स रोड निवासी उद्योगपति जगदीशचंद्र राठी की पोती दिविशा राठी ने मात्र दो साल 10 महीने और 29 दिन की उम्र में पूरी हनुमान चालीसा का पाठ करके अपना नाम इंडिया बुक्स ऑफ़ रिकॉर्ड्स में दर्ज करवाया। 
विज्ञापन


भाई को शिव तांडव स्तोत्र के लिए मिला अप्रिसिएशन 
दिविशा के पिता सीए मनोज राठी ने बताया कि उसने हनुमान चालीसा को तीन मिनट 33 सेकेंड में बोलकर यह उपलब्धि हासिल की है। दिविशा की मां इंदु राठी ने बताया कि दिविशा को कई मंत्र, भजन और देश भक्ति गीत भी आते हैं। शिशुकुंज स्कूल की नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाली दिविशा ने अपने बड़े भाई विवान राठी से प्रेरणा पाकर, नन्ही सी उम्र में भारत के सभी राज्यों की राजधानियों के नाम के साथ कई देशों के झंडे को देखकर देश का नाम भी बताती हैं। इंदु कहती हैं कि हनुमान चालीसा का पाठ हम लोग जब घर में करते थे तब यह पीछे बैठकर गुनगुनाती थी। हमें लगा इसका इसमें इंट्रेस्ट है। तभी से दिविशा को हनुमान चालीसा याद कराना शुरू कर दिया था। मां इंदु बताती है कि मैं हाउस वाइफ हूं इसलिए मैं अधिकांश समय बच्चों के साथ ही बिताती हूं, स्कूल से आने के बाद 2 से 3 घंटे एक-एक घंटे अंतराल में हनुमान चालीसा की प्रैक्टिस फ्लैश कार्ड और संगीत की थोड़ी-थोड़ी प्रैक्टिस करवाते हैं।
विज्ञापन


हाल ही में 15 अगस्त के दिन बॉर्डर मूवी का संदेशे आते हैं और अन्य कई देश भक्ति गीत गाकर बिल्डिंग के सभी लोगों का ध्यान आकर्षित किया था। दिविशा के भाई विवान राठी को भी एक साल पहले (जून 2022 में) शिव तांडव स्तोत्र के लिए इंडिया बुक्स ऑफ़ रिकॉर्ड्स से अप्रिसिएशन सर्टीफिकेट मिल चुका है। विवान अभी 9 साल के हैं और शिशुकुंज स्कूल में फोर्थ क्लास में पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed