फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Director's Cup Women's Football Tournament Held at IIM Indore

Indore News: लॉ, मैनेजमेंट और साइंस की स्टूडेंट्स ने किए गोल, इंदौर आईआईएम ने जीता ‘डायरेक्टर्स कप’

Wed, 21 Aug 2024 01:02 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 21 Aug 2024 01:02 PM IST
सार

विमेंस फुटबॉल टूर्नामेंट में प्रदेश के कई कॉलेज और यूनिवर्सिटी ने भाग लिया। खेलों से स्वस्थ जीवनशैली के गुर भी सीखे।
 

विज्ञापन
Director's Cup Women's Football Tournament Held at IIM Indore
आईआईएम इंदौर की विजेता टीम। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

आईआईएम इंदौर में ‘डायरेक्टर्स कप’ आयोजित किया गया। इसमें विमेंस फुटबॉल हुआ। यह कार्यक्रम महिलाओं को फुटबॉल के प्रति प्रोत्साहित करने और उनके सशक्तिकरण पर केन्द्रित है। इस टूर्नामेंट में आईआईएम इंदौर के साथ-साथ इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च भोपाल (आईआईएसईआरबी), जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी भोपाल (जेएलयू), एनएमआईएमएस इंदौर, इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ (आईआईएल) और माता जीजाबाई गवर्नमेंट गर्ल्स पीजी कॉलेज (एमजेबीजी) की टीमें शामिल थीं। 
विज्ञापन


स्वस्थ जीवन शैली और नशीली दवाओं से दूर रहने का संदेश दिया
इस टूर्नामेंट ने खेल और स्वस्थ जीवन शैली के साथ ही नशीली दवाओं से दूर रहने के संदेश को भी बढ़ावा दिया। टूर्नामेंट का समापन 20 अगस्त को हुआ, जिसमें आईआईएम इंदौर की टीम ने ‘डायरेक्टर्स कप’ जीता। आईआईएम इंदौर के निदेशक प्रो. हिमांशु राय ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने इस आयोजन करने वाली स्टूडेंट टीम की भी सराहना की। उन्होंने कहा, इस आयोजन की शुरुआत करने वाले मेरे विद्यार्थियों को मेरी शुभकामनाएं। आपने न केवल फुटबॉल खेलना सीखा है, बल्कि इन सभी कार्यक्रमों को सफल रूप से आयोजित कर अपने कौशल में भी विस्तार किया है। मैं आपको ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करता हूं, जिसमें सभी छात्र शामिल हो सकें।
विज्ञापन


मैदान पर और बाहर एक दूसरे की मदद करें
उन्होंने उल्लेख किया कि इस तरह के आयोजन टीम वर्क और सशक्तिकरण की भावना को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा, फुटबॉल एक खेल से कहीं अधिक है यह महिलाओं के लिए अपनी ताकत और अपनी अनुकूलनशीलता दिखाने का एक अवसर है। आइए, हम मैदान पर और बाहर दोनों जगह एक-दूसरे का समर्थन, प्रोत्साहन और उत्थान करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed