{"_id":"64439443cd733578960fb9d7","slug":"digvijay-singh-is-corona-of-congress-he-should-be-born-in-china-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: मंत्री तुलसी सिलावट बोले, दिग्विजय सिंह कांग्रेस के कोरोना, उन्हें चीन में जन्म लेना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: मंत्री तुलसी सिलावट बोले, दिग्विजय सिंह कांग्रेस के कोरोना, उन्हें चीन में जन्म लेना चाहिए
Sat, 22 Apr 2023 01:31 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:31 PM IST
सार
दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को कहा था कि मैने महाकाल से मांगा है कि कांग्रेस में कोई दूसरा ज्योतिरादित्य सिंधिया पैदा न हो। उनके बयान के बाद सिंधिया ने भी ट्वीट कर कहा था कि सिंह जैसे देश विरोधी अौर मध्य प्रदेश केे बंटाढार भारत में पैदा न हो।
विज्ञापन
मंत्री तुलसी सिलावट।
- फोटो : amar ujala digital
विस्तार
जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने पूर्व मुख्यमंत्री तुलसी सिलावट को लेकर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस के कोरोना हैै। कोरोना की उत्पति्त चीन से हुई है, इसलिए सिंह को भी चीन में ही जन्म लेना चाहिए।
विज्ञापन
सिलावट ने कहा कि कांग्रेस वैसे ही नेतृत्वहीन पार्टी है। सिंह बची खुची कांग्रेस का भी बंटाढार कर देंगे। वे महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए है। मेरी तो महाकाल से प्रार्थना है कि वे उन्हें सद्धबुद्धी दे, ताकि वे पवित्र स्थान को उनकी टिप्पणियों से अछूता रखेे।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को उज्जैन में कहा था कि मैने महाकाल से मांगा है कि कांग्रेस में कोई दूसरा ज्योतिरादित्य सिंधिया पैदा न हो। उनके इस बयान के बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने भी ट्वीट कर कहा था कि सिंह जैसे देश विरोधी और मध्य प्रदेश केे बंटाढार भारत में पैदा न हो। अब सिंधिया के खास समर्थक मंत्री तुलसी सिलावट ने भी दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
