फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Digiyatra App indore airport news

Digiyatra App: इंदौर एयरपोर्ट पर नहीं दिखाना पड़ेंगे कागज, चेहरा स्कैन करते ही मिलेगा प्रवेश

Wed, 17 Apr 2024 07:38 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 17 Apr 2024 07:38 AM IST
सार

भारत सरकार के सिविल एविएशन विभाग द्वारा संचालित Digiyatra App की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। 
 

विज्ञापन
Digiyatra App indore airport news
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर यात्रियों को अब लाइन में लगकर अपने दस्तावेज नहीं दिखाना होंगे। भारत सरकार के सिविल एविएशन विभाग द्वारा संचालित एप के माध्यम से अब यह काम बेहद आसान हो जाएगा। एप यात्रियों का चेहरा स्कैन करते ही उनकी जानकारी वेरिफाय कर लेगा और उन्हें बोर्डिंग पास मिल जाएगा। मई में इसके ट्रायल के बाद सेवा शुरू कर दी जाएगी। अभी देश में दिल्ली-मुंबई समेत लगभग एक दर्जन एयरपोर्ट पर यह सुविधा उपलब्ध है। 
विज्ञापन


इसके लिए क्या करना होगा
गूगल प्ले स्टोर या आईओएस एप स्टोर से Digiyatra App डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए डिजी यात्रा एप पर वनटाइम रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यदि कोई जानकारी बदलती है तो अपडेशन की सुविधा भी रहेगी। एप में यात्री को लॉग इन करना होगा। नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और पहचान दस्तावेज (आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी आदि) जैसे विवरण साझा करने होंगे। यह जानकारी दर्ज करने के बाद एक डिजी यात्रा ID जनरेट हो जाएगी। यह एक ही बार बनानी होगी। एयर टिकट बुक करते समय Digi ID को भी शेयर करना होगी। एयरलाइन कंपनियां इसे टिकट में दर्ज कर एयरपोर्ट मैनेजमेंट को शेयर कर देंगी। यात्री एयरपोर्ट पर जैसे ही एंट्री गेट अपना टिकट PNR मशीन में डालेगा, एंट्री पॉइंट्स पर स्कैनिंग मशीन लगेगी जो यात्री का चेहरा स्कैन करेगी। उसी से उसका पूरा डेटा दर्ज हो जाएगा और यात्री को प्रवेश दे दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इस एप की वजह से यात्रियों को कागज दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। समय बचेगा और कतार में नहीं लगना पड़ेगा। सुविधा शुरू होने से काउंटर्स पर आधार कार्ड, पासपोर्ट, टिकट और अंततराष्ट्रीय यात्रा होने पर वीजा चेक कराने आदि से बच सकेंगे। कई बार भीड़ रहने पर इसमें लंबा समय लग जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed