फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Deputy Collector's property will be confiscated in corruption case

MP: भ्रष्टाचार के मामले में डिप्टी कलेक्टर की पत्नी, बेटी, दामाद और समधन की 1.28 करोड़ संपत्ति होगी जब्त

Sat, 30 Dec 2023 10:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 30 Dec 2023 10:06 PM IST
सार

लोकायुक्त ने सोनी के खिलाफ 2011 में केस दर्ज किया था। खास बात यह है कि पूर्व डिप्टी कलेक्टर का निधन हो चुका है।

विज्ञापन
Deputy Collector's property will be confiscated in corruption case
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

शाजापुर के तत्कालीन डिप्टी कलेक्टर हुकुमचंद सोनी, उनकी पत्नी, बेटियों और समधन की 1.28 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति राजसात होगी। इंदौर की स्पेशल कोर्ट ने शनिवार को यह आदेश दिया। मामला भ्रष्टाचार कर आय से अधिक संपत्ति हासिल करने का है। लोकायुक्त ने सोनी के खिलाफ 2011 में केस दर्ज किया था। खास बात यह है कि पूर्व डिप्टी कलेक्टर का निधन हो चुका है।
विज्ञापन


कोर्ट ने इस मामले में कहा कि भ्रष्टाचार समाज और परिवार के लिए खतरनाक है। यह भ्रष्ट आचरण प्रभावित व्यक्ति के जीवन पर्यंत और मृत्यु के बाद भी उसके कार्यों से दिखाई देता है। ऐसा कृत्य निंदनीय होकर उदारता के योग्य नहीं होता है। जैसे मछली पानी में रहते हुए कब पानी पीती है या नहीं पीती है, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। उसी प्रकार सरकारी सेवक सेवा के दौरान कब अपने पद का दुरूपयोग कर सकता है या नहीं इसका अंदाजा लगाना भी कठिन होता है।
विज्ञापन


लोक अभियोजक पद्मा जैन ने बताया कि लोकायुक्त संगठन उज्जैन 2011 में डिप्टी कलेक्टर हुकुमचंद सोनी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था जो विचाराधीन है। इसमें सोनी द्वारा अर्जित 1.77 करोड़ रु. की राशि मध्यप्रदेश शासन के पक्ष में करने के लिए एक आवेदन पत्र धारा 13(1) के तहत स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था। इस शिकायत का उज्जैन डीएसपी ओपी सागोरिया द्वारा सत्यापन कराया तो मामला सही पाया। इसमें पाया गया कि हुकुमचंद सोनी द्वारा अपने अधिकारों का अवैध लाभ अर्जित कर पत्नी व बेटियों के नाम पर मकान, प्लॉट, वाहन आदि खरीदकर लगातार भ्रष्टाचार किया गया। इस तरह अपने आय के ज्ञात स्त्रोतों से अधिक की संपत्ति एकत्र की गई। अब आदेश के बाद तत्कालीन डिप्टी कलेक्टर हुकुमचंद सोनी (64), उनकी पत्नी सुषमा, बेटी अंजलि, सोनालिका, प्रीति, सरिता, प्रमिला (मृत) और रेखा वर्मा पति भरत कुमार वर्मा (सोनालिका की सास) और दामाद अजय वर्मा की संपत्ति राजसात की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed