फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Delay in Air India flight, commotion of passengers, aircraft did not come from Delhi itself

Indore News: एयर इंंडिया की मुंबई उड़ान साढ़े तीन घंटे लेट हुई, भड़के यात्रियों ने एयरपोर्ट पर किया हंगामा

Mon, 08 May 2023 09:42 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 08 May 2023 09:42 PM IST
सार

 उड़ान में जब तीन घंटे की देरी हो गई तो यात्रियों का सब्र भी जबाव दे गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। एक महिला यात्री कहती नजर आई कि उसे रात को मुबंई से दूसरे देश की उड़ान पकड़ना है। यदि समय पर मुबंई नहीं पहुंची तो परेशानी हो जाएगी।

विज्ञापन
Delay in Air India flight, commotion of passengers, aircraft did not come from Delhi itself
एयरपोर्ट पर हंगामा करते यात्री। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के देवी अहिल्या विमानतल पर एयर इंडिया की मुंबई उड़ान सोमवार को साढ़े तीन घंटे से ज्यादा लेट हो गई। इससे परेशान यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा कर दिया। यात्रियों का कहना था कि यदि दिल्ली से विमान तय समय पर नहीं आया तो कंपनी दूसरे विमान की व्यवस्था कर यात्रियों को पहुंचाए। इस पर एयर इंडिया के अफसर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस दौरान एयरपोर्ट में सुरक्षा के लिए तैनात जवान भी यात्रियों को समझाते नजर आए। साढ़े तीन घंटे बाद दिल्ली से विमान आया, तब कहीं इंदौर से यात्री विमान में सवार हुए और मुंबई पहुंचे।  

विज्ञापन


दिल्ली से ही नहीं आया विमान
दोपहर ढाई से तीन बजे के करीब एयर इंडिया का विमान दिल्ली से इंदौर आता है और यहां से यात्रियों को मुंबई ले जाता है, लेकिन सोमवार को यह विमान दिल्ली से तय समय पर आया ही नहीं। पहले तो अफसर विमान के आने का आश्वासन देते रहे, लेकिन जब तीन घंटे की देरी हो गई तो यात्रियों का सब्र भी जवाब दे गया। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


दूसरे देश की उड़ान पकड़ना थी
एक महिला यात्री कहती नजर आई कि उसे रात में मुंबई से दूसरे देश की उड़ान पकड़ना है। यदि समय पर मुंबई नहीं पहुंची तो परेशानी हो जाएगी। अन्य यात्री भी उड़ान लेट होने से नुकसान होने की बात करते नजर आए। इस बीच एयर लाइंस के अफसर बोलते नजर आए कि चाहें तो यात्री टिकट का पैसा वापस ले सकते हैं। कुछ यात्रियों ने तो पैसा लेकर मुंबई जाने के दूसरे विकल्प तलाशना शुरू कर दिए थे, लेकिन अफसरों ने विमान के आने का भरोसा दिलाया। ज्यादातर यात्री दूसरे विमान से मुंबई भेजने के लिए दबाव बनाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम 6 बजे आया विमान
हंगामे के बीच शाम छह बजे विमान दिल्ली से इंदौर पहुंचा और यात्रियों को मुंबई लेकर पहुंचा। एयर इंडिया के अफसरों को कहना है कि तकनीकी कारणों से दिल्ली से इंदौर आने वाली उड़ान में देरी हुई थी। बाद में यात्रियों को मुंबई भेज दिया गया। बता दें, इंदौर से मुंबई का हवाई सफर करीब एक घंटे का है। इस तरह विमान सात बजे बाद मुंबई पहुंच गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed