फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   DAVV indore HELPLINE email and process

DAVV HELPLINE: डीएवीवी ने जारी की हेल्पलाइन, तीन दिन में छात्र की परेशानी खत्म करने के निर्देश

Sat, 27 Jan 2024 09:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 27 Jan 2024 09:38 PM IST
सार

इंदौर के अलावा आसपास के जिलों से भी लगातार आ रही शिकायतें, शिकायत मिलने के बाद संबंधित विभाग को तीन दिन में हल करना है समस्या। 
 

विज्ञापन
DAVV indore HELPLINE email and process
DAVV HELPLINE - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय DAVV ने विद्यार्थियों से जुड़ी समस्या का समाधान निकालने के लिए वीसी हेल्पलाइन VC DAVV HELPLINE शुरू की है। हेल्पलाइन पर 15 दिन में 70 से ज्यादा शिकायतें आई हैं। इंदौर के अलावा अन्य जिलों के छात्रों ने भी इस पर अपनी शिकायत दर्ज की है। इसमें धार, झाबुआ, बुराहनपुर, इंदौर सहित अन्य जिलों के छात्र हैं। इनमें विभिन्न कोर्स के छात्र शामिल हैं। ज्यादातर छात्रों ने रिजल्ट और मूल्यांकन के मामलों में शिकायत दर्ज की है। संबंधित विभागों को हर छात्र की समस्या सौंपी जा रही है। विभाग भी तेजी से छात्रों के समाधान के लिए काम कर रहे हैं। कुलपति डॅा.रेणु जैन ने बताया कि इन शिकायतों को दो से तीन दिन में निराकरण करना है। साथ ही विद्यार्थियों को भी सूचित करना है।
विज्ञापन


कैसे कर सकते हैं शिकायत
छात्र अपनी परेशानी को यूनिवर्सिटी के ई-मेल (vchelplinedavv@gmail.com) पर अपनी समस्या बता सकते हैं। छात्र को परेशानी बताने के साथ ही उससे संबंधित दस्तावेज भी अपलोड करना हैं। शिकायत मिलने के बाद हेल्पलाइन के प्रभारी इससे संबंधित विभागों को यह शिकायत भेजेंगे। विभागों को दस्तावेजों की जांच कर तीन दिन में अपनी रिपोर्ट देना है। परीक्षा नियंत्रक डॅा.अशेष तिवारी को हेल्पलाइन का प्रभारी बनाया गया है। 
विज्ञापन


अधिकारियों के चक्कर काटते रहते हैं छात्र
दिसंबर में कार्यपरिषद की बैठक में सदस्यों ने विद्यार्थियों की समस्या को लेकर तुरंत समाधान निकालने पर जोर दिया। परीक्षा-रिजल्ट, मूल्यांकन, डिग्री, ट्रांसक्रिप्ट, माइग्रेशन टीसी सहित अन्य समस्या रहती है। इसके लिए छात्र-छात्राओं को अधिकारियों के चक्कर लगाना पड़ते है। कई बार कुछ दिन में होने वाले काम के लिए छात्रों को कई महीने तक इंतजार करना पड़ता है। सीएम हेल्पलाइन की तरह सदस्यों ने वीसी हेल्पलाइन शुरू करने का सुझाव दिया। इसके बाद 12 जनवरी से वीसी हेल्पलाइन के लिए ई-मेल जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed