फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Couple Chemistry

Couple Chemistry: शहर की आदर्श जोड़ियों ने बताया प्रेम, परिवार और व्यापार में कैसे बनाएं तालमेल

Mon, 27 Nov 2023 04:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 27 Nov 2023 04:24 PM IST
सार

आईएमए के कार्यक्रम में कपल्स ने साझा की अपने रिश्तों की खास बातें, बताया कैसे मजबूत होते हैं रिश्ते  
 

विज्ञापन
Couple Chemistry
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन (आईएमए) ने कपल मीट और दिवाली प्रोग्राम का आयोजन किया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की जोड़ियों से मिलने का एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। डेली कॉलेज बिजनेस स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी ने बैलेंसिंग पैशन, पर्सनल एंड प्रोफेशनल लाइफ पर अपने दृष्टिकोण साझा किए। 
विज्ञापन


शेफ करण कक्कड़ और महक ने अपने सफल कार्य-जीवन संतुलन के रहस्य के बारे में जानकारी साझा की। दोनों ने कहा कि वे अपने काम के अलावा अपने स्वास्थ्य और मनोरंजन के लिए भी नियमित समय निकालते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों को देश विदेश में नई जगहों पर जाने का शौक है। नई जगहों की खोज करने से न केवल प्रेरणा मिलती है बल्कि एक जोड़े के रूप में उनका बंधन भी मजबूत होता है। 
विज्ञापन


झाँसी के मूल निवासी न्यूरोसर्जन डॉ. प्रशांत नेवालकर और उनकी पत्नी डॉ. पूनम नेवालकर की मुलाकात महाराष्ट्र के कॉलेज में हुई थी। चिकित्सा क्षेत्र में उनकी यात्रा को संगीत के प्रति उनके साझा जुनून ने पूरक बनाया है। इससे उनके पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन के बीच एक अनूठा संतुलन बना है। दोनों ने बताया कि संगीत के प्रति प्रेम ने उन्हें एक दूसरे के लिए भी समर्पित किया है। संगीत न सिर्फ उनके काम की थकान को मिटाता है बल्कि उन्हें बेहतर भी बनाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीए नवीन खंडेलवाल और डॉ. प्रीति खंडेलवाल ने परिवार, व्यवसाय के बीच भविष्य की योजनाओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि वे फिटनेस लवर्स भी हैं और यह मानते हैं कि दिनभर में कोई एक काम दोनों को साथ में करना चाहिए जिससे बांडिंग मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि जिम, खाना बनाना, फिल्म देखना या फिर कुछ देर पैदल चलना। कोई भी एक काम पति पत्नी को दिन में एक बार साथ में करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed