फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Controversy over dance with girls in pub, student stabbed, case against five including two girls

Indore: पब में लड़कियों के साथ डांस को लेकर विवाद, छात्र को मारे चाकू, दो युवतियों सहित पांच पर केस

Sun, 27 Aug 2023 11:13 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 27 Aug 2023 11:13 AM IST
सार

जब यह घटना हुई तब पुलिस चौराहे पर ही वाहनों की चेकिंग कर रही थी। अनुभव को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दो युवतियों सहित पांच पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Controversy over dance with girls in pub, student stabbed, case against five including two girls
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर में एक पब में लड़कियों के साथ डांस को लेकर हुए विवाद में एक बीकाॅम के छात्र पर आरोपियों ने चाकू से वार कर दिया। चाकू  के घाव पेट में लगे हैं। पुलिस ने पांच आरोपियों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। इनमें दो युवतियां भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


यह घटना खजराना इलाके में एक पब में हुई। सी बिजनेस के सोशल पब में क्रिश्चियन कॉलेज में पढ़ने वाला बीकॉम का स्टूडेंट अनुभव जैन निवासी महालक्ष्मी आया था। वह पब में डांस कर रहा था। पब में खुशी और दीपिका नामक युवती भी डांस कर रही थी। उनके करीब अनुभव खड़ा था। इस पर युवतियों के साथ आए मिलिंद, नावेश और तरुण ने आपत्ति ली।
विज्ञापन


इसके बाद विवाद हो गया। आरोपियों ने बाहर निकलने पर देख लेने की धमकी दी। अनभुव पब की पार्किंग में खड़ा था तो युवतियों के साथी उसके पास आए और फिर विवाद करने लगे। इस दौरान एक युवती ने गाड़ी में से चाकू निकाला और अनुभव के पेट में घुसा दिया। इसके बाद आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब यह घटना हुई तब पुलिस चौराहे पर ही वाहनों की चेकिंग कर रही थी। अनुभव को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दो युवतियों सहित पांच पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। आरोपी नावेश मिलिंद और तरुण भंवरकुआ क्षेत्र के रहने वाले हैं। मिलिंद पर छह आपराधिक केस दर्ज हैं। नावेश भी एक हत्याकांड में आरोपी रह चुका है। दो युवतियां आरोपियों के संपर्क में कैसे आईं, पुलिस इसका पता लगा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed