{"_id":"63dd31bc858528516553d6e2","slug":"congressman-reached-delhi-said-to-kamal-nath-make-such-a-leader-the-president-who-can-openly-oppose-bjp-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News:कांग्रेसी पहुंचे दिल्ली, कमल नाथ से बोले-ऐसे नेता को अध्यक्ष बनाना, जो खुलकर भाजपा का विरोध कर सके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News:कांग्रेसी पहुंचे दिल्ली, कमल नाथ से बोले-ऐसे नेता को अध्यक्ष बनाना, जो खुलकर भाजपा का विरोध कर सके
Fri, 03 Feb 2023 09:39 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:39 PM IST
सार
दिल्ली पहुंचकर इंदौर के नेता बोले कि इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष किसी ऐसे नेता को बनाओ, जो भाजपा का खुलकर विरोध कर सके। ऐसे नेता को मत बनाना, जो भाजपा नेताओं और अफसरों से हाथ मिलाकर चले।
विज्ञापन
इंदौर के कांग्रेेस नेता दिल्ली मेें
- फोटो : amar ujala digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अरविंद बागड़ी की नियुक्ति को होल्ड पर रखे जाने का मामला अब दिल्ली पहुंच गया है। 10 से ज्यादा कांग्रेस पार्षद व कुछ नेता शुक्रवार सुबह इंदौर से दिल्ली पहुंचे। वहां उन्होंने कमलनाथ व प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल से मुलाकात की। नेताओं ने कमलनाथ से कहा कि यह चुनावी साल है, शहर कांग्रेस अध्यक्ष किसी ऐसे नेता को बनाओ, जो भाजपा का खुलकर विरोध कर सके।
विज्ञापन
इंदौर के कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ऐसे नेता को शहर अध्यक्ष मत बनाना, जो भाजपा नेताओं और अफसरों से हाथ मिलाकर चले। इस पर कमलनाथ ने कहा कि इतने लोग दिल्ली क्यों आ गए? इसके साथ ही उन्होंने नेताओं को प्रदेश प्रभारी अग्रवाल से मिलने के लिए कहा।
विज्ञापन
मेरा टिकट हमेशा कटता है : गोलू अग्निहोत्री
इंदौर के कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री ने कहा कि मेरा टिकट हमेशा कटता है। एक बार तो मुझे उम्मीदवार बनाकर फिर टिकट छीन कर दीपू यादव को दे दिया, लेकिन मैंने कांग्रेस का साथ नहीं छोड़ा। दिल से कांग्रेस का काम किया। जेपी अग्रवाल ने इंदौर के नेताओं को कहा कि जल्दी ही शहर कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति पर फैसला हो जाएगा। दिल्ली से मिले आश्वासन के बाद नेता रात को इंदौर लौट आए।
विज्ञापन
बता दें, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इंदौर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अरविंद बागड़ी को दी थी, उन्होंने गांधीभवन जाकर पदभार भी ग्रहण कर लिया था, लेकिन इंदौर के नेताओं ने खुलकर विरोध किया और भोपाल जाकर वरिष्ठ नेताओं से मिले। इसके बाद नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने होल्ड पर रख दी। बागड़ी को अध्यक्ष बनवाने में विधायक जीतू पटवारी की भी भूमिका सामने आई थी।
