फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Congress without confidence could never make the country self-reliant

Indore: आत्मविश्वास विहिन कांग्रेेस कभी देश को आत्मनिर्भर नहीं बना पाई

Sat, 17 Jun 2023 08:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 17 Jun 2023 08:14 PM IST
सार

महाराष्ट्र सरकार में संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि 21 वीं सदी मेें सबसे बड़ी चुनौती जहरीला भोजन और जहरीले विचार है। हम जैविक खेती को बढ़ावा देकर जहरीला भोजन समाप्त कर रहे है, लेकिन कांग्रेस के जहरीले विचार देश का नुकसान कर रहे है।

विज्ञापन
Congress without confidence could never make the country self-reliant
भाजपा के संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

कांग्रेस ने सिर्फ परिवारवाद और जातिवाद के नाम पर राजनीति की। कांग्रेस सरकार की पहचान देश में घोटालों के कारण ज्यादा बनी। आत्मविश्वास विहिन कांग्रेस कभी देश को आत्मनिर्मर नहीं बना पाई।

विज्ञापन

यह बाद भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित संवाद में वक्ताअेां नेे कही। केंद्रीय उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि मोदी सरकार के 9 सालों मेें देश में पीछे मुड़ कर नहीं देगा। इसमें कोरोना का दौर भी शामिल है, लेकिन तब भी हमाारी अर्थव्यवस्था नहीं लड़खड़ाई। विश्व के कई देश मंदी की मार झेल रहेे है, लेकिन भारत आत्मनिर्भर है और यहां मंदी का कोई असर नहीं है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने देश में उद्योगों के लिए माहौल तैयार किया है। विश्व के बड़े उद्योग देश में निवेेश कर रहे है। अब देश में ही मोबाइल फोन बनने लगे है। देश में एक लाख से ज्यादा स्टार्टअप है,क्योकि यहां उनके लिए ईको सिस्टम विकसित हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार में संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि 21 वीं सदी मेें सबसे बड़ी चुनौती जहरीला भोजन और जहरीले विचार है। हम जैविक खेती को बढ़ावा देकर जहरीला भोजन समाप्त कर रहे है, लेकिन कांग्रेस के जहरीले विचार देश का नुकसान कर रहे है। कांग्रेस देश को तोड़ने वालों का साथ देती है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी योग्यता के दम पर नहीं सिर्फ परिवारवाद के दम पर आगे बढ़े है।



सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि 9 सालों में देश बदला है। विश्व मे भारत की एक अलग पहचान बनी है। इंदौर का भी अब तेजी से विकास हो रहा है। उड़ानों की संख्या बढ़ गई हैै। नए अस्पताल, उद्योगों केे कारण रोजगार के विकल्प बढ़ गए है,क्योकि भाजपा सरकार की सोच सकारात्मक है। कांग्रेस सरकार के समय तो सुबह की शुरुआत घोटालों से होती थी। अखबार सरकार के मंत्रियों के घोटालों से रंगेे होते थे। कार्यक्रम में अार्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक योगेश मेहता, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने भी अपनी बात रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed