फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   cm mp amit shah kailash vijayvargiya shivraj singh chouhan

MP: मप्र में अगला मुख्यमंत्री दिल्ली के नेता तय करेंगे, अमित शाह से मुलाकात के बाद बोले विजयवर्गीय

Sat, 02 Dec 2023 02:15 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 02 Dec 2023 02:15 PM IST
सार

मप्र के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पर भी कैलाश विजयवर्गीय ने बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस के लिए कहा कि वह हार मान चुकी है इसलिए ईवीएम पर ठीकरा फोड़ रही है। 
 

विज्ञापन
cm mp amit shah kailash vijayvargiya shivraj singh chouhan
अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मप्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आने वाले हैं। इससे पहले शुक्रवार को भाजपा के महासचिव और विधानसभा एक से उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय ने गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की। दिल्ली में मुलाकात के बाद इंदौर पहुंचे विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह दिल्ली में बैठे नेता तय करेंगे, इसके साथ उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के लिए भी कई बातें कही हैं। 
विज्ञापन


इंदौर में विजयवर्गीय ने मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति हाईकमान की नाराजगी के सवाल पर कहा कि शीर्ष नेतृत्व को इतनी फुर्सत नहीं है कि वह नाराजगी के लिए समय दे। उन्होंने कहा कि भाजपा में इंटरनल डेमोक्रेसी है। वहां विधायक दल की बैठक होगी। नाम तय होगा। उसके बाद पार्लियामेंट्री बोर्ड उस पर मुहर लगाएगा। भाजपा का कार्यकर्ता ही मुख्यमंत्री बनेगा। 
विज्ञापन


विजयवर्गीय ने कहा कांग्रेस जब हार जाएगी तो ईवीएम पर आरोप लगाएगी। प्रशासन पर आरोप लगाएगी। चुनाव आयोग पर आरोप लगाएगी। ये पटकथा पहले से लिखी जा चुकी है। कांग्रेस को आत्म विश्लेषण करने की जरूरत है। कांग्रेस यदि मप्र में 75 सीट भी ले आई तो मुझे बड़ा आश्चर्य रहेगा। कांग्रेस ने अपनी हार पहले ही मान ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed