{"_id":"65c3357b7f06584e5204aa8c","slug":"child-died-after-falling-from-third-floor-in-indore-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरे बच्चे ने दम तोड़ा, मां को नहीं दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरे बच्चे ने दम तोड़ा, मां को नहीं दी गई जानकारी
Wed, 07 Feb 2024 01:17 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:17 PM IST
सार
उप्र के परिवार के बच्चे के साथ हुआ हादसा। इंदौर में काम करने आए थे पिता। मां को नहीं दी गई जानकारी।
विज्ञापन
आर्यन
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीसरी मंजिल से गिरने से चार साल के एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। वह अपनी बहन के साथ छत पर खेल रहा था। तभी वह छत से नीचे गिर गया। बच्चे की मौत के बाद परिजन ने डाक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजन का कहना है इलाज देर से शुरू किया वरना बेटे की जान बच सकती थी। उपचार के सात घंटे के बाद बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एरोड्रम पुलिस ने बताया कि बच्चे का नाम आर्यन (4 साल) है। उसके पिता रामस्वरूप ललितपुर (उप्र) के रहने वाले हैं। वे यहां सांवरिया नगर में किराए से रहते हैं और एक फैक्ट्री में काम करते हैं। वे मंगलवार सुबह 9 बजे फैक्ट्री जाने की तैयारी कर रहे थे और बच्चे की मां टिफिन तैयार कर रही थी। उस समय आर्यन घर की तीसरी मंजिल पर बड़ी बहन (5 साल) के साथ खेल रहा था। तभी वह तीसरी मंजिल से फिसलकर पड़ोस वाले घर की छत पर गिर गया। उसे तत्काल एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया जहां सात घंटे के उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया।
तीन अस्पतालों में दिखाया फिर एमवाय पहुंचे
आर्यन के परिवार के लोगों ने कहा कि आर्यन को पहले तीन अस्पतालों में दिखाया गया फिर एमवाय लेकर गए। एमवाय अस्पताल पहुंचने में काफी देरी हो गई थी। एमवाय में सिटी स्कैन कराने के लिए डॉक्टर बलून की व्यवस्था नहीं करा पाए। यहां आधे घंटे बाद उपचार शुरू किया गया।