फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Challan presented against former minister Umang Singhar in rape case, wife had lodged the report

MP News: दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के खिलाफ चालान पेश, पत्नी ने ही दर्ज कराई थी एफआईआर

Thu, 20 Jul 2023 09:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 20 Jul 2023 09:03 PM IST
सार

नौगांव पुलिस ने सिंघार के खिलाफ भादवि की धारा 376, 377 और 498 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले में सिंघार को पूर्व में ही अग्रिम जमानत मिल चुकी थी। गुरुवार को जिला न्यायालय ने उन्हें नियमित जमानत दी।

विज्ञापन
Challan presented against former minister Umang Singhar in rape case, wife had lodged the report
कोर्ट में सिंघार के खिलाफ चालान पेश हुआ। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

दुष्कर्म के मामले में फंसे पूर्व मंत्री और गंधवानी से विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ गुरुवार को इंदौर के विशेष न्यायालय में चालान पेश किया गया। इस मामले में कोर्ट अब 8 अगस्त को सुनवाई करेगी। चालान पेश किए जाने के दौरान सिंघार करीब आधा घंटा जिला कोर्ट में मौजूद रहे। बता दें कि सिंघार के खिलाफ उनकी पत्नी ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पत्नी ने उन पर आरोप लगाया है कि विधायक निवास में सिंघार ने दुष्कर्म किया और मारपीट भी की।

विज्ञापन

नौगांव पुलिस ने सिंघार के खिलाफ भादवि की धारा 376, 377 और 498 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले में सिंघार को पूर्व में ही अग्रिम जमानत मिल चुकी थी। गुरुवार को जिला न्यायालय ने उन्हें नियमित जमानत दी। इंदौर के जिला न्यायालय में जनप्रतिनिधि विशेष न्यायालय होने से प्रकरण की सुनवाई इंदौर कोर्ट में चल रही है।

विज्ञापन

चालान मेें पुलिस ने सिंघार पर धारा 376, 377, 294, 323, 506 और 498 ए के तहत आरोप लगाए। कुछ धाराएं ऐसी हैं जिनमें सुनवाई का अधिकार सिर्फ सत्र न्यायालय को है। इसलिए अब यह प्रकरण अगली सुनवाई पर सत्र न्यायालय को हस्तांतरित किया जाएगा। इसके बाद आगे की नियमित सुनवाई सत्र न्यायालय में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed