{"_id":"6580416621a55557ad07e123","slug":"case-against-maternal-uncle-in-suicide-of-hardware-operator-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: हार्डवेयर संचालक की सुसाइड में मामा पर केस, करोड़ों की जमीन के विवाद में धमका रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: हार्डवेयर संचालक की सुसाइड में मामा पर केस, करोड़ों की जमीन के विवाद में धमका रहे थे
Mon, 18 Dec 2023 06:26 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 18 Dec 2023 06:26 PM IST
सार
जमीन विवाद में नितिन के घर और दुकान पर आकर कई लोग धमकाते थे। इससे परेशान होकर उसने सुसाइड कर लिया।
विज्ञापन
Indore News
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में हार्डवेयर दुकान संचालक की सुसाइड के मामले में पुलिस ने मृतक के मामा सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला जमीन के विवाद में धमकाने का है। परिजन के अनुसार मृतक और उसके मामा के बीच जमीन विवाद चल रहा था। इसकी वजह से उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने इस मामले में मामा सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लगभग 12 दिन पहले दुकान संचालक ने सुसाइड किया था। उस समय परिजन ने शव उठाने से पहले थाने का घेराव भी किया था।
बाणगंगा पुलिस ने बताया कि नितिन पुत्र दिलीप कश्यप ने पांच दिसंबर को जहर खाकर जान दे दी। पुलिस की जांच में सामने आया कि नितिन की मां रेखा बाई ने संपत्ति बंटवारे को लेकर साल 2021 में केस लगाया था। जिस जमीन को लेकर केस लगाया गया उसमें मामा परिवार ने पहले हिस्सा देने की बात कही लेकिन बाद में मुकर गए और नितिन के परिवार को धमकाने लगे। सभी जानकारियां जुटाने के बाद इस मामले में पुलिस ने मामा पन्नालाल कश्यप, श्याम लाल कश्यप और अनिल कश्यप के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस दर्ज किया है।
मां की भी तनाव में हो गई थी मौत
साल 2021 के दिसंबर में ही रेखा बाई की तनाव के चलते मौत हो गई। इसके बाद मामा परिवार एक बार फिर एक लाख रुपए लेकर केस वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगा और जान से मारने की धमकी दी। नितिन के घर और दुकान पर भी कई लोग आकर उसे धमकाने लगे। इससे परेशान होकर उसने जहर खाकर जान दे दी। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों को जल्द पकड़ने की बात कह रही है।