फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Cartoonist of Indore commented against the Prime Minister, police registered a case

Mp News: प्रधानमंत्री के खिलाफ इंदौर के कार्टूनिस्ट ने की टिप्पणी, पुलिस ने किया केस दर्ज

Sun, 01 Jan 2023 11:47 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 01 Jan 2023 11:47 AM IST
सार

इंदौर में एक कार्टूनिस्ट ने अपने फेसबुक अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर टिप्पणी कर दी। जिस पर आपति्त लेते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष ने थाने में शिकायत की है। पुलिस ने कार्टूनिस्ट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन
Cartoonist of Indore commented against the Prime Minister, police registered a case
File photo - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक कार्टूनिस्ट को अपने फेसबुक अकाउंट पर टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने भाजपा नेताओं की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। कार्टूनिस्ट ने प्रधानमंत्री की मां के निधन को लेकर टिप्पणी की थी। इसी काटूर्निस्ट पर बाबा रामदेव ने भी केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के निधन के बाद इंदौर में रहने वाले कार्टूनिस्ट हेंमत मालवीय ने अपने फेसबुक अकाउंट पर कमेंट किया था। इसकी जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष सौगात मिश्रा को लगी तो उन्होंने पुलिस अफसरों के समक्ष अपनी आपति्त दर्ज कराई। इसके बाद वे संयोगितागंज थाने पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि वे भाजपा कार्यालय में बैठे थे। तभी कुछ कार्यकर्ता वहां आए और उन्होंने हेंमत द्वारा प्रधानमंत्री की माता को लेकर की गई अशोभनीय टिप्पणी का जिक्र किया। देश के संवैधानिक पद पर बैैठे व्यकि्त और उसके परिवार को लेकर गई टिप्पणी से कई कार्यकर्ता नाराज है। इसके बाद संयोगितागंज पुलिस ने धारा-188 के तहत सुदामा नगर निवासी हेंमत मालवीय पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। मिश्रा ने कहा कि हेंमत पहले भी कई बार भाजपा से जुड़े नेता, हिन्दू धर्म को लेकर सोशल मीडिया पर आपति्तजनक बातें र कार्टून पोस्ट करते है। उसके खिलाफ पुलिस को सख्त कदम उठाना चाहिए। फिलहाल पुलिस ने हेंमत को गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा रामदेव के खिलाफ भी टिप्पणी

हेंमत ने पठान फिल्म के बेशर्म रंग से जुड़े गाने को लेकर भी बाबा रामदेव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्टून बनाया था। इसके अलावा बाबा रामदेव का एक फोटो भी उन्होंने पोस्ट किया था। इस मामले में भी हेंमत केे खिलाफ बाबा रामदेव ने शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed