फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Bypass dhabas become drug den, jams are visible till late night, open intoxication in the parking lot

Indore:बायपास केे ढाबे बने नशे का अड्डा, देर रात तक झलकते है जाम, पार्किंग में खुले आम नशा

Fri, 07 Jul 2023 07:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 07 Jul 2023 07:13 PM IST
सार

बायपास पर ढाबों पर शराबखोरी युवा ग्राहकों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। पिछले सप्ताह कार सवार युवक की बायपास पर मौत हो गई। कार में सवार उसका साथी और एक युवती गंभीर रुप से घायल हुए। तीनों बायपास के ढाबे से रात को घर की तरफ लौट रहे थे। 

विज्ञापन
Bypass dhabas become drug den, jams are visible till late night, open intoxication in the parking lot
बायपास के ढाबों पर देर रात तक नशाखोरी। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

शहर में शराब की दुकानें साढ़े 11 बजे और बार 12 बजे तक बंद हो जाते है, लेकिन नशा करने वालों के लिए बायपास का विकल्प खुला हैै। यहां के ढाबों मेें रातभ नशेडियों की भीड़ देखी जा सकती है। यहां न रात 12 बजे नशा बंद करने का नियम पर अमल होता है और न पुलिस गश्त करती नजर आती है। युवकों के ग्रुप खुलेआम पार्किंग मेें ही शराब के जाम टकराते रहतेे है।

विज्ञापन

शहर के बार और पबों मेें प्रशासन सख्ती के कारण 12 बजे तक ग्राहकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है, लेकिन जिन्हें देर रात शराब पार्टी करने का शौक है, वे सीधे बायपास की राह पकड़ते है। बायपास पर अेामेक्स सिटी के आगे मांगलिया तक के कुछ ढाबों पर रात बार बजे बाद रौनक रहती है। शराब पीने के बाद युवक युवतियों केे ग्रुप यहां खाना खाने आते है। ज्यादातर ढाबों के भीतर और बाहर नशा करते है।

विज्ञापन

कुछ ढाबों को तो संचालनों ने आधुनिक तरीके से तैयार किया है। पब की तरह यहां डिस्को थैक बनाए गए है और उनका इंटीरियर भी पबों की तरह है। बस काउंटर पर शराब के बजाए कोल्डड्रिंग्स मिलते है। ढाबे पर दिखावे के लिए ‘यहां शराब पीना मना है’ के बोर्ड लगे है, लेकिन कुछ ग्राहक शराब पीते नजर आते है। जो ग्राहक बड़े ग्रुप के साथ आते है, उन्हें पार्किंग में जाकर शराब पीकर ढाबे में आने का कर्मचारी कहते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लौटते समय होते है बायपास पर हादसे

बायपास पर ढाबों पर शराबखोरी युवा ग्राहकों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। पिछले सप्ताह कार सवार युवक की बायपास पर मौत हो गई। कार में सवार उसका साथी और एक युवती गंभीर रुप से घायल हुए। तीनों बायपास के ढाबे से रात को घर की तरफ लौट रहे थे। पिछले माह भी एक कार वाहन से बायपास पर टकरा गई थी। बायपास पर पुलिस भी गश्त नहीं करती, इसलिए खुलेआम सड़क किनारे नशाखोरी बढ़ने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed