फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Businessman honey trapped from manager wife

Indore: पत्नी से व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाया, ब्लैकमेल कर लाखों वसूले, मैनेजर पति और पत्नी गिरफ्तार

Thu, 23 Nov 2023 07:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 23 Nov 2023 07:16 PM IST
सार

खुद को सांसद प्रतिनिधि बताता था, व्यापारी को रेप केस में फंसाने की दी थी धमकी, पति-पत्नी दोनों गिरफ्तार। 
 

विज्ञापन
Businessman honey trapped from manager wife
अजय राजपूत - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

एक पति अपनी पत्नी के साथ मिलकर व्यापारी को ब्लैकमेल कर रहा था। दोनों ने व्यापारी से 40 लाख रुपए वसूल लिए थे। व्यापारी ने जब पुलिस को मामले की जानकारी दी तो दोनों की साजिश का खुलासा हुआ। पत्नी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है अब पति को भी गिरफ्तार किया गया है। पति एक कार कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। वह खुद को सांसद प्रतिनिधि बताता था और अपनी पत्नी से ही व्यापारी को हनी ट्रैप करवा रहा था। 
विज्ञापन


महिला घर छोड़कर बिजनेसमैन के पास आ गई
फरियादी राहुल ने पुलिस को बताया कि वह महिला को जानता था और दोनों के बीच बातचीत होती रहती थी। तीन अक्टूबर 2022 महिला अचानक अपना घर छोड़कर मेरे पास रहने आ गई। महिला ने कहा कि उसे नहीं रखा तो वह उसे बलात्कार के केस में फंसा देगी। इसके बाद राहुल ने उसे रहने के लिए एक घर दिला दिया। वहीं महिला के पति अजय ने थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करवा दी और बाद में दोनों ने तलाक का आवेदन दे दिया।
विज्ञापन


इसके बाद महिला एक करोड़ 10 लाख के मकान को अपने नाम करवाने को लेकर राहुल पर दबाव बनाने लगी। वह लाखों रुपए लेती थी जो पति अजय राजपूत के खाते में ट्रांसफर करती थी। बाद में महिला से परेशान होकर व्यापारी ने लसूड़िया थाने में ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज करवा दिया। पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद महिला पर हनी ट्रैप का केस दर्ज किया गया। महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसके बाद जांच में पति की भूमिका भी साफ हुई। अब पुलिस ने पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पति के खाते में गया पूरा पैसा
लसूड़िया थाना प्रभारी तारेष सोनी के अनुसार, पकड़े गए आरोपी का नाम अजय राजपूत है। वह एक कार कंपनी का मैनेजर है। उसकी पत्नी ने एक बड़े कारोबारी को हनी ट्रैप में उलझाया और फिर ब्लैकमेल कर पैसा वसूल लिया। यह पैसा आरोपी अजय के खाते में ही गया था। यह जानकारी मिलने के बाद अजय को भी गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed