{"_id":"643c0366248059deba038e55","slug":"bjp-congress-rani-kamlapati-doctor-govind-singh-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: रानी कमलापति पर की गई टिप्पणी के बाद भाजपा ने किया नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का पुतला दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: रानी कमलापति पर की गई टिप्पणी के बाद भाजपा ने किया नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का पुतला दहन
Sun, 16 Apr 2023 07:47 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 16 Apr 2023 07:47 PM IST
सार
गौरव रणदिवे ने कहा, डॉ. गोविंद सिंह द्वारा की गई टिप्पणी केवल रानी कमलापति नहीं वरन संपूर्ण जनजाति समाज का अपमान है
विज्ञापन
पुतले का दहन किया गया।
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह द्वारा जनजाति समूह की वीरांगना रानी कमलापति पर की गई अनर्गल टिप्पणी को लेकर आज 28 मंडल स्तर पर डॉ. गोविंद सिंह के पुतले का दहन किया गया। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने कहा कि डॉ. गोविंद सिंह का बयान ना केवल जनजाति वीरांगना रानी कमलापति का ही नहीं पूरे जनजाति समाज का अपमान है। उनका बयान कांग्रेस की दूषित मानसिकता को दर्शाता है एवं यह भी साबित होता है कि जब भी जनजाति वर्ग का सम्मान किया जाता है तो कांग्रेस नेताओं के पेट में दर्द उठने लगता है।
इस अवसर पर गौरव रणदिवे, जयपाल सिंह चावड़ा, गोलू शुक्ला, विधायक महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, सौगात मिश्रा, सुधीर कोल्हे, सविता अखंड, संदीप दुबे, आशीष शर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बता दें डॉ. गोविंद सिंह का भिंड में अंबेडकर जयंती पर दिए एक बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सिंह ने कहा कि रानी कमलापति को कोई नहीं जानता, ढूंढ-ढूंढकर भाजपा नाम रख रही है।