फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Beer liquor bottles throw in masjid

Indore: मस्जिद में फेंकी शराब की बोतलें, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

Tue, 13 Jun 2023 03:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, इंदौर
अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 13 Jun 2023 03:36 PM IST
सार

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस क्षेत्र के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

विज्ञापन
Beer liquor bottles throw in masjid
इंदौर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस की कार्रवाई का कोई खौफ ही नहीं है। इसी कारण छोटी खजरानी क्षेत्र की एक मस्जिद में शराब की बोतल फेंकने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन

एक काले रंग की कार मस्जिद के पास की सड़क पर अचानक रुकती है और इस कार से एक शख्स उतरता है। वह पास ही स्थित मस्जिद के नजदीक जाता है, वहां बनी खिड़की से शराब की दो खाली बोतलें अंदर फेंक देता है, फिर भागता हुआ कार में वापस बैठ जाता है और कार रवाना हो जाती है। यह सारा नजारा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

विज्ञापन

शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे तब पता चला
सोमवार तड़के पुलिस को यह मामला तब पता चला जब इस घटना को अंजाम देने वालों की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

काली कार से आए थे बदमाश
एमआईजी थाना प्रभारी अजय वर्मा के अनुसार ये घटना सोमवार तड़के सुबह 3.50 से 4.00 बजे के लगभग की है। जब काले रंग की गाड़ी से आए बदमाशों ने शराब की 2 बोतल मस्जिद के अंदर फेंक दीं। मामले की शिकायत फैयाज कुरैशी ने दर्ज कराई है।

 

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लिए और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इस इलाके की केस हिस्ट्री, फुटेज व अन्य जानकारी भी जुटा रही है। मामले में पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed