{"_id":"67b335870c895168470c3105","slug":"bajrang-dal-event-karyakram-hindu-awakening-and-trishul-diksha-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: 50 हजार बजरंग दल कार्यकर्ताओं का महासंगम, त्रिशूल दीक्षा और हिंदू जागरण का महाअभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: 50 हजार बजरंग दल कार्यकर्ताओं का महासंगम, त्रिशूल दीक्षा और हिंदू जागरण का महाअभियान
Mon, 17 Feb 2025 06:41 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 17 Feb 2025 06:41 PM IST
सार
Indore News: 29 मार्च को इंदौर में बजरंग दल के 50 हजार कार्यकर्ताओं का भव्य एकत्रीकरण होगा, जिसमें त्रिशूल दीक्षा और हिंदू युवाओं को संगठित करने का महाअभियान चलाया जाएगा। इस आयोजन में विश्व हिंदू परिषद के शीर्ष नेता और संतों की उपस्थिति रहेगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम के लिए जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
29 मार्च को इंदौर में बजरंग दल के मालवा प्रांत के 50 हजार कार्यकर्ताओं का विराट एकत्रीकरण आयोजित किया जाएगा। इस महाआयोजन से पूर्व, प्रदेशभर के सभी जिलों में बड़े स्तर पर प्रखंड त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम संपन्न किए जाएंगे। बजरंग दल के प्रांत संयोजक नितिन पाटीदार ने बताया कि इस आयोजन के तहत "गांव-गांव संयोजक बनाओ" अभियान भी चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से संगठन का विस्तार और मजबूती सुनिश्चित की जाएगी।
चिमनबाग मैदान पर होगा आयोजन
प्रांत के सभी जिलों से आने वाले कार्यकर्ताओं को इंदौर के चारों दिशाओं में चयनित स्थानों पर एकत्रित किया जाएगा। प्रत्येक स्थान पर दो-दो विभागों के कार्यकर्ता संगठित होंगे और वे एक नियत मार्ग से पंक्तिबद्ध होकर चिमनबाग मैदान स्थित सभास्थल तक पहुंचेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं का अनुशासन और एकजुटता का प्रदर्शन किया जाएगा।
देशभर के संत भी पहुंचेंगे
इंदौर में होने वाले इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में ग्राम संयोजक से लेकर राष्ट्रीय संयोजक तक सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर संतों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे और बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दोनेरिया रहेंगे। इन प्रमुख वक्ताओं के माध्यम से कार्यकर्ताओं को राष्ट्रभक्ति, नागरिक कर्तव्यों और धर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा दी जाएगी।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना, राष्ट्रभक्ति एवं धर्मभक्ति को बढ़ावा देना, तथा बजरंग दल के ध्येय वाक्य – सेवा, सुरक्षा और संस्कार – के प्रति जनचेतना लाना है। संगठन का संकल्प है कि युवा नशामुक्त, सशक्त और संस्कारित बनें, ताकि समृद्ध और सशक्त भारत का निर्माण किया जा सके।
इसके अलावा, हिंदू युवाओं को बजरंग दल से जोड़ने के लिए विशेष महाअभियान भी चलाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को संगठन के विचारों और उद्देश्यों से जोड़ा जा सके। इस महाआयोजन के जरिए हिंदू संस्कृति और राष्ट्रवाद के प्रति युवाओं में नई ऊर्जा का संचार किया जाएगा।