फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   bageshwar dham sarkar dhirendra krishna shastri indore divya darbar news

Bageshwar Dham Sarkar: इंदौर में कल से बागेश्वर धाम की कथा, ट्रैफिक डायवर्ट होगा, दिव्य दरबार लगेगा

Sat, 27 Apr 2024 07:09 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 27 Apr 2024 07:09 PM IST
सार

Bageshwar Dham Sarkar धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज की सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। आसपास के जिलों से भी आएंगे भक्त। 
 

विज्ञापन
bageshwar dham sarkar dhirendra krishna shastri indore divya darbar news
बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के कनकेश्वरी मेला ग्राउंड पर बागेश्वर धाम सरकार Bageshwar Dham Sarkar धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज Dhirendra Krishna Shastri Maharaj के द्वारा सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। दिनांक 28.04.2024 से दिनांक 04.05.2024 तक कथा भजन एवं आरती का कार्यक्रम शाम चार बजे से प्रारंभ होकर रात्रि दस बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी।
विज्ञापन


● प्रतिबंधित मार्ग:
1. चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा से देवनारायण दूध डेयरी हेतु हुए कनकेश्वरी मैदान की ओर जाने वाले मार्ग पर सभी तरह के समस्त वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
2. आम वाला चौराहा, एक्सिस बैंक से कनकेश्वरी माता मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर सभी तरह के समस्त वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
3. बंधन गार्डन सब्जी मंडी चौराहा से कनकेश्वरी मैदान मेन रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर सभी तरह के समस्त वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
4. हीरा नगर थाने के पीछे, फोटो फ्रेमिंग ग्लास हाउस से चंद्रवंशी देव नारायण दूध डेयरी की और जाने वाले मार्ग पर सभी तरह के समस्त वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन

5. जय मल्हार गार्डनश्याम नगर मेन रोड से मिलन परिणय गार्डन की ओर जाने वाले मार्ग पर सभी तरह के समस्त वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
6. वीणा नगर से सत्यनारायण मुरली नाश्ता कार्नर, योगी फोटो स्टूडियो से देव नारायण दूध डेयरी की ओर जाने वाले मार्ग पर सभी तरह के समस्त वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7. अभिनंदन नगर से श्री सांवरिया स्वीट्स नमकीन की दुकान तक कनकेश्वरी मैदान मेन रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर सभी तरह के समस्त वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।

● पार्किंग व्यवस्था:-
1. समस्त प्रशासनिक वाहनों के लिए पार्किगः- कार्यक्रम में डियूटीरत समस्त प्रशासनिक वाहनों के चालक अपने वाहन धन्नालाल चौकसे धर्मशाला के बाई ओर स्थित दिव्यांग आईटीआई मैदान मे वाहन पार्क कर सकेंगे।
2. भोपाल, ग्वालियर, देवास की ओर से आने वाले समस्त श्रृद्धालुगण अपने वाहन देवास नाका, निरंजनपुर, बीसीसी तिराहा, न्याय नगर, हीरानगर चौराह, चंद्रगुप्त चौराहा से आईएसबीटी बस स्टेण्ड एमआर 10 के अंदर वाहन पार्क कर सकेंगे।
3. मंदसौर, रतलाम, उज्जैन की ओर से आने वाले समस्त श्रृद्धालुगणों के वाहन अरविंदो अस्पताल से लवकुश चौराहा, एमआर 10 टोल नाका ब्रिज से उतर कर बाई दिशा में स्थित आईएसबीटी बस स्टेण्ड मे वाहन पार्क कर सकेंगे।
4. धार, झाबुआ की ओर से आने वाले समस्त श्रृद्धालुगणों के वाहन सुपर कोरिडोर होते हुए टीसीएस से छोटा बांगड़दा चौराहा, सुपर कोरिडोर ओवर ब्रिज होते हुए लव कुश चौराहा, एमआर 10 टोल नाका ब्रिज से उतरकर बांई दिशा में स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड में वाहन पार्क कर सकेंगे।
5. खंडवा एवं इंदौर शहर की ओर से आने वाले वाहन समस्त श्रृद्धालुगण अपने वाहन तेजाजी नगर आईटी पार्क, भंवरकुआ टावर चौराहा, पलसीकर, कलेक्टर कार्यालय, महू नाका, गंगवाल, मरिमाता चौराहा, भागीरथपुरा टी, भंडारी तिराहा, परदेशीपुरा चौराहा कनकेश्वरी माता मंदिर के सामने से होते हुए केशव कनक विहार के पास स्थित आईटीआई ग्राउण्ड मे वाहन पार्क कर सकेंगे। नोटः- उक्त स्थानों पर पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

● परिवर्तित मार्ग:
यातायात का दबाव अधिक होने पर कनकेश्वरी मैदान के आसपास रहने वाले आम नागरिकों से अनुरोध है कि यातायात जाम जैसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए निम्नलिखित परिवर्तित रिक्त मार्गों का प्रयोग करें।
1. श्याम नगर श्याम नगर एनेक्स, वीणा नगर, अभिनंदन नगर, सुंदर नगर से आम वाला चौराहा होकर चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा, बापट चौराहा की ओर जाने वाला समस्त यातायात श्री सांवरिया स्वीट्स एंड नमकीन से बाएं मुड़कर श्याम नगर होते हुए प्लॉट नंबर ए/58 से दाहिने मुड़कर रोहन होम केयर से बाएं मुड़कर, नीरज दृडर्स से दाहिने मुड़कर श्री सांई नश्ता पाईट से सीधा चौहान प्रापर्टी कार्नर से सीधा एमआर 10 सर्विस रोड चंद्रगुप्त चौराहा के पास से शहर में आ जा सकेंगे।

2. गौरी नगर, खातीपुरा, पिंक सिटी, नार्थ ऐवन्यू जगजीवन राम नगर से बाणगंगा रेल्वे क्रासिंग की ओर जाकर बाएं मुड़कर लक्ष्मीबाई स्टेशन होते हुए शहर में आवागमन कर सकेंगे।

● भारी वाहन का प्रवेश वर्जित:-
1. देवास नाका से सिक्का स्कूल बापट चौराहे की और भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
2. लवकुश चौराहा से एमआर 10 टोल नाका चंद्रगुप्त मौर्य चौराहे की और भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
3. बापट चौराहे से एक्सिस बैंक होते हुए आमवाला चौराहे तक भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
4. बाणगंगा रेल्वे क्रासिंग से खातीपुरा, गौरी नगर टेम्पू स्टेण्ड चौराहा, आम वाला चौराहे की और भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
5. डीआरपी लाइन से परदेशीपुरा चौराहा एवं कनकेश्वरी माता मंदिर की और भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
नोट:-  यातायात के दबाव को देखते हुए डायवर्सन प्लान, नो व्हीकल जोन का प्लान आवश्यकता अनुसार समय से पूर्व भी लागू व परिवर्तित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed