{"_id":"6582d8be3d6364e07900f8b9","slug":"ayushman-card-check-online-eligibility-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: अब घर बैठे चेक करें अपना आयुष्मान कार्ड, कई परिवार योजना से हुए बाहर, कई नए परिवारों को जोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayushman Card: अब घर बैठे चेक करें अपना आयुष्मान कार्ड, कई परिवार योजना से हुए बाहर, कई नए परिवारों को जोड़ा
Wed, 20 Dec 2023 05:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 20 Dec 2023 05:36 PM IST
सार
इंदौर में जागरूकता शिविरों के माध्यम से अधिकारी बता रहे कैसे चेक करें अपना आयुष्मान कार्ड Ayushman Card
विज्ञापन
आयुष्मान योजना की जानकारी देते आयुष्मान कार्ड योजना इंदौर के जिला समन्वयक राहुल चौकसे
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आपका आयुष्मान कार्ड बना है या नहीं यह जानने के लिए अभी तक आप कई जगह भटकते थे लेकिन केंद्र सरकार की एक नई वेबसाइट ने जनता की इस समस्या को हल कर दिया है। इस वेबसाइट के माध्यम से आप घर बैठे ही अपना आयुष्मान कार्ड चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको एमपी आनलाइन के केंद्र या फिर स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पर नहीं जाना पड़ेगा। इंदौर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जागरूकता शिविरों के माध्यम से लोगों को बता रहे हैं कि आप किस तरह से अपना आयुष्मान कार्ड घर बैठे ही चेक कर सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड योजना इंदौर के जिला समन्वयक राहुल चौकसे ने बताया कि केंद्र सरकार की इस वेबसाइट https://beneficiary.nha.gov.in/ के माध्यम से लोग आसानी से अपना आयुष्मान कार्ड चेक कर सकते हैं। इसमें आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है इसके बाद में ओटीपी आएगा और फिर चार विकल्प मिलेंगे जिसमें राज्य, स्कीम, शहर और समग्र आईडी का विकल्प डालने के बाद आपको आपके आयुष्मान कार्ड की जानकारी मिल जाएगी। यदि आपका आयुष्मान कार्ड बना है तो आप उसे तुरंत यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड नहीं बना है तो क्या करें
यदि आपका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है तो आपको सरकारी योजनाओं में अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इनमें सामाजिक आर्थिक एवं जातिगत जनगणना आधारित लाभार्थी, खाद्य सुरक्षा पर्ची धारक, संबल योजना, भवन निर्माण सह कर्म मंडल, संविदा कर्मचारी, भोपाल गैस कांड लाभार्थी को आयुष्मान का लाभ मिल रहा है। यदि आपका कार्ड नहीं बना है तो इन योजनाओं में अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें। कुछ समय के बाद केंद्र सरकार के पोर्टल पर आपकी जानकारी अपडेट हो जाएगी और आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा।
विज्ञापन
आयुष्मान योजना से बाहर हुए कई परिवार, कई सरकारी विभाग के कर्मचारियों को इस सुविधा में जोड़ा
आयुष्मान योजना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आशा तथा ऊषा कार्यकर्ता, आशा सुपरवाइजर, कोटवार और संविदाकर्मियों को प्रतिवर्ष प्रति परिवार 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य सुरक्षा लाभ स्वीकृत किया गया है। आयुष्मान भारत निरामयम योजना में पूर्व में स्वीकृत पात्र श्रेणियों में इन नई श्रेणियों को भी शामिल किया गया है। इस आशय का आदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किया गया है। आयुष्मान योजना में कुछ परिवारों को अपात्र भी घोषित किया गया है। जिसमें ऐसे परिवार जिसका कोई भी सदस्य गत तीन वर्षों में से किसी भी वर्ष में आयकर दाता हो, ऐसे परिवार जिसका कोई भी सदस्य किसी अन्य शासकीय योजना से निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकता हो और ऐसा परिवार जिसका कोई भी सदस्य शासकीय कर्मचारी होने के साथ-साथ राज्य शासन अथवा केन्द्र शासन की किसी अन्य योजना अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त करने के पात्र हो शामिल होंगे।