फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   ayodhya ram mandir inauguration program indore rath

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में 75 नदियों का जल लेकर पहुंचेगा रथ, 26 हजार Km चलेगा

Thu, 23 Nov 2023 01:57 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 23 Nov 2023 01:57 PM IST
सार

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे इंदौर के ayodhya ram mandir inauguration program में रथ का स्वागत, आज इंदौर से निकला दो महीने बाद अयोध्या पहुंचेगा 
 

विज्ञापन
ayodhya ram mandir inauguration program indore rath
ayodhya ram mandir inauguration program का रथ - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का इंतजार पूरा देश बेसब्री से कर रहा है। 22 जनवरी के दिन अयोध्या में होने वाले ayodhya ram mandir inauguration program में दुनियाभर के भक्त शिरकत करेंगे। इस एेतिहासिक पल में इंदौर भी अपना अमूल्य योगदान देने जा रहा है। अयोध्या में प्रभु राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा में 75 नदियों का जल लगेगा। इस जलाभिषेक की जिम्मेदारी इंदौर ने निभाई है। इंदौर के महेन्द्र कोडवानी द्वारा बनाए गए रथ से देशभर की 75 नदियों का जल एकत्रित किया जाएगा। यह रथ गुरुवार सुबह 26 हजार किमी की यात्रा पर रवाना हो गया है। यह यात्रा आज से शुरू हो गई है और दो महीने चलेगी। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के गुरु रामभद्राचार्य दी देखरेख में होगा जलाभिषेक 
रथ का जिम्मा प्रधानमंत्री मोदी के गरु तुलसीपीठाधीश्वर पन्द्मविभूषण जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने लिया है। रथ का स्वागत उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य साधू-संतों द्वारा किया जाएगा। 
विज्ञापन


पंच धातु के कलश बनाए
रथ में एक बड़ा कलश और छोटे-छोटे 75 पंच धातु के कलश स्थापित हैं। इन कलशों में भारत की पवित्र नदियों का जल एकत्रित किया जाएगा। रथ में भगवान राम, माता सीता एवं हनुमान जी की विशालकाय मूर्तियां भी स्थापित हैं। वानर सेना और भगवान राम के अन्य मंदिर भी बनाए गए हैं। रथ में लगातार सुंदर कांड का पाठ भी रथ में होता रहेगा। संपूर्ण रथ को GFRC मटेरियल में 10 चक्के के ट्रक पर तैयार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिन में 40 कलाकारों ने बनाया रथ
इस रथ की कल्पना, विचार इंदौर के कलाकार महेन्द्र कोडवानी की है। यह रथ इंदौर में ही महेन्द्र के स्टूडियो पर मात्र 15 दिवस में 40 कलाकारों ने बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed