फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Ayodhya Ram mandir experience sumitra mahajan pm modi speech

Ram Mandir: खूब रोईं पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, बोलीं-अयोध्या में मेरे साथ जो हुआ, कभी नहीं भूल सकती

Sat, 27 Jan 2024 09:37 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 27 Jan 2024 09:37 PM IST
सार

अयोध्या से लौटकर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन खूब रोईं, राम मंदिर और अयोध्या  के अनुभव सुनाते वक्त वह बहुत देर तक भावुक रहीं। उन्होंने पीएम मोदी, भाजपा और पूरे संघर्ष का भी कई बार जिक्र किया।

विज्ञापन
Ayodhya Ram mandir experience sumitra mahajan pm modi speech
मंच पर भावुक हुईं सुमित्रा महाजन। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में सेवा सुरभि द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन खूब रोईं। अयोध्या राम मंदिर Ayodhya Ram Mandir से लौटकर भगवान राम Bhagwan Ram के दर्शन के बारे में अपने अनुभव सुनाते हुए वे रोने लगीं और उन्होंने कहा कि मैं वह अनुभव सुनाते समय खुद पर नियंत्रण नहीं रख सकती। वहां मुझे जो अनुभव हुआ उसे मैं कभी भी भूल नहीं सकती। भगवान राम को देखकर मुझे वहां भी आंसू आ गए थे और आज उस अनुभव को सुनाते वक्त फिर मेरी आंखें नम हो गई हैं। 

विज्ञापन


पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन Sumitra Mahajan ने कहा वहां हर बड़ा व्यक्ति भी छोटा था। अयोध्या राम मंदिर Ayodhya Ram Mandir में सब व्यक्ति आम नागरिक बनकर गए। बड़े बड़े लोग वहां की व्यवस्था में लगे हुए थे। देखना, अब राम राज्य आएगा। वह दृश्य देखने के लिए मेरी आंखें तरस गईं थीं। वहां पर सभी यह कह रहे थे कि रामलला को जी भरकर देखेंगे, हमने भी तो मंदिर के लिए अपना योगदान दिया है। इतना बड़ा आयोजन हो गया, लेकिन किसी को कोई परेशानी नहीं हुई। अपनी लाठी से एक साधु ने पुलिस वाले की पिटाई की लेकिन पुलिस वाले ने खुशी-खुशी पिटाई खा ली। ताई ने कहा कि जब मैंने रामलला को देखा तो आंखों में आंसू आ गए। पर मैंने जब रामलला की आंखों में देखा तो लगा कि उनकी आंखें भी नम हैं। जैसे वो कह रहे हों कि मैं आ गया। ये अनुभव में कभी नहीं भूलूंगी।

विज्ञापन


सभी की आंखों में थे आंसू
अयोध्या से लौटकर अपने अनुभव सुनाते हुए गुरमीत नारंग ने कहा ईश्वर के दरबार से मुझे सम्मान मिला और राम मंदिर जाने का न्यौता मिला। पीएम मोदी Pm Modi ने जब कहा अब हमारे राम आ गए हैं तो सबकी आंखों में आंसू आ गए। राम विजय नहीं विनय हैं। देखें वीडियो...

विज्ञापन
विज्ञापन



हम राम राज्य के श्रेष्ठ नागरिक बनें

कृष्ण कुमार अष्ठाना ने कहा मन ही नहीं भर रहा था। शायद पीएम मोदी आध्यात्म की यात्रा से इसलिए वापस आए, क्योंकि उन्हें देश को यह दिखाना था। राम तो आ गए अब राम राज्य लाना है। जिम्मेदार नागरिक बनना है। अब हमें राम राज्य के श्रेष्ठ नागरिक बनना है। राष्ट्र ने बहुत कीमत चुकाई अब राम राज्य लाएं। 

 

भारतीयों को डराने के लिए गिराया गया था राम मंदिर
पूर्व राज्यपाल कोकजे ने कहा राम मंदिर इसलिए गिराया क्योंकि भारतीय लोगों के मन में डर बैठाना था। यह राष्ट्रीय अस्मिता का कार्यक्रम था। बहुत भावुक कार्यक्रम था। उन सभी की यादें ताजा हो गईं जिन्होंने इस आंदोलन में प्राणों की आहुति दी। 92 साल के वकील ने केस लड़ा और 96 साल की उम्र में उन्होंने राम मंदिर बनते देखा। केस लड़ते समय उन्होंने घंटों कोर्ट में पैरवी की लेकिन पूरे समय खड़े रहे और जूते तक नहीं उतारे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed