{"_id":"658ed66d67b2e9f7300a42f8","slug":"ayodhya-ram-mandir-bhagwan-ram-darshan-kartik-joshi-running-event-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya Ram Mandir: इंदौर से दौड़ लगाते हुए अयोध्या जाएगा कार्तिक, राम भगवान के दर्शन के लिए 1008 किमी दौड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya Ram Mandir: इंदौर से दौड़ लगाते हुए अयोध्या जाएगा कार्तिक, राम भगवान के दर्शन के लिए 1008 किमी दौड़ेगा
Fri, 29 Dec 2023 08:00 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 29 Dec 2023 08:00 PM IST
सार
कार्तिक जोशी (Kartik Joshi) इंदौर के धावक हैं और फिटनेस के लिए लोगों को जागरूक करते रहते हैं। वे बहुत कम उम्र में कई वर्ल्ड रिकार्ड अपने नाम कर चुके हैं। वे Ayodhya Ram Mandir दर्शन तक की दौड़ में भी लोगों को फिटनेस के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
इंदौर से दौड़ लगाते हुए कार्तिक अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के इंटरनेशनल अल्ट्रा रनर कार्तिक जोशी (Kartik Joshi) अयोध्या में बन रहे राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) के दर्शन के लिए इंदौर से दौड़ लगाते हुए जाएंगे। वे रामलला के दर्शन के लिए 1008 किमी की दूरी दौड़कर तय करेंगे। 22 जनवरी को मंदिर का उद्घाटन कार्यक्रम है। गौरतलब है कि कार्तिक रनिंग में शहर को कई अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां दिला चुके हैं।
विज्ञापन
पांच जनवरी को रवाना होंगे
कार्तिंक पांच जनवरी को इंदौर से रवाना होंगे। पांच जनवरी को अयोध्या जाने से पहले कार्तिक 3 जनवरी को इंदौर में धर्म प्रचार प्रसार के लिए 31 किलोमीटर दौड़ेंगे। इस दौरान वे लोगों से फिटनेस पर ध्यान देने के लिए आव्हान करेंगे। इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर से कार्तिक अपनी दौड़ सुबह आठ बजे शुरू करेंगे। 1008 किलोमीटर के इस सफर को कार्तिक 14 दिन में पूरा करेंगे। उनका कहना है कि इस दौड़ का मकसद समाज को धर्म से जोड़ते हुए जन-जन को फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। 14 दिन की यात्रा में कार्तिक कई जिलों से होते हुए गुजरेंगे।
विज्ञापन
यह रहेगा दौड़ का मार्ग
रणजीत हनुमान, महूनाका, बड़ा गणपति, खजूरी बाजार, राजवाड़ा, जेल रोड, मरीमाता, बाणगंगा होते हुए उज्जैन, सारंगपुर, जोगीपुरा, गुना, पूरनखेड़ी, सुरवाया, झांसी, ऐठ, कल्पी, कानपुर, नवाबगंज, बरेल, रोनाही होते हुए श्री राम मंदिर अयोध्या पहुंचेंगे।
विज्ञापन
नीरज को मानते हैं आदर्श
कार्तिक ने कहा कि मेरे प्रेरणा स्त्रोत साइकिलिस्ट नीरज याग्निक हैं जो 2020 में साइकिल से 960 किलोमीटर 11 किलो की चांदी की शिला लेकर अयोध्या गए थे। नीरज इंदौर में फिटनेस के लिए लोगों को प्रेरित करते रहते हैं और साइकिलिंग के कई इवेंट आयोजित करते हैं।
