फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Ashneer Grover said - Indore has bought cleanliness survey, Mayor said - will file defamation case.

Indore:अशनीर ग्रोवर बोले-इंदौर ने स्वच्छता सर्वे खरीदा है, मेयर ने कहा-मानहानि का केस लगाएंगे

Sun, 10 Sep 2023 08:33 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 10 Sep 2023 08:33 PM IST
सार

अशनीर ने कहा कि दो तीन बार से सुन रहा हुं कि इंदौर सफाई में नंबर वन है। सड़कों से रैपर उठाना सफाई नहीं होती है। मुझे तो लगता है कि इंदौर ने स्वच्छता सर्वे खरीद रखा है।

विज्ञापन
Ashneer Grover said - Indore has bought cleanliness survey, Mayor said - will file defamation case.
अशनीर ग्रोवर - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर की सफाई को लेकर भारत पे के पूर्व सह फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने विवादित टिप्पणी कर दी। इसके बाद उनकी कार्यक्रम में इंदौरवासियों ने हुटिंग भी कर दी। ग्रोवर की टिप्पणी से मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि इस तरह के फ्राॅड लोगों को बुलाने से आयोजकों को बचना चाहिए। ग्रोवर के खिलाफ मानहानि का केस लगाया जाएगा। अशनीर ग्रोवर एक कार्यक्रम में शामिल होनेे आए थे। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था को लेकर टिप्पणी की थी।

विज्ञापन

यह बोले ग्रोवर

अशनीर ने कहा कि दो तीन बार से सुन रहा हुं कि इंदौर सफाई में नंबर वन है। सड़कों से रैपर उठाना सफाई नहीं होती है। मुझे तो लगता है कि इंदौर ने स्वच्छता सर्वे खरीद रखा है। इसके बाद कार्यक्रम मेें मौजूद कुछ युवकों ने ग्रोवर की हुटिंग भी की,लेकिन ग्रोवर नहीं रुके और लगातार सफाई व्यवस्था को कोसतेे रहे। आयोजकों ने भी उन्हें गलत टिप्पणी पर नहीं रोका।

विज्ञापन

मेयर ने कहा-एफआईआर कराएंगे

ग्रोवर की टिप्पणी से नाराज मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि इस तरह के फ्राॅड लोगों को बुलाने से पहले आयोजकों को सोचना चाहिए। यह इंदौरवासियों का अपमान है। ग्रोवर को इस तरह की बात नहीं करना चाहिए थी। उनके खिलाफ मानहानि की कार्यवाही की जाएगी और एफआईआर भी दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed