फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   As soon as the claim of Akash Vijayvargiya weakened in Indore, the equations of number three assembly changed.

MP Election 2023: इंदौर में आकाश विजयवर्गीय की दावेदारी कमजोर होते ही बदले तीन नंबर विधानासभा सीट के समीकरण

Tue, 10 Oct 2023 07:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 10 Oct 2023 07:00 PM IST
सार

 पूर्व विधायक अश्विन जोशी ने भी फिर से टिकट के लिए फिल्डिंग जमाना शुरू कर दी है। अश्विन सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ से मिलने भोपाल भी गए थे। उधर भाजपा में भी गोपीकृष्ण नेमा के साथ उषा ठाकुर का नाम भी दावेदारों में शामिल है।

विज्ञापन
As soon as the claim of Akash Vijayvargiya weakened in Indore, the equations of number three assembly changed.
तीन नंबर में बढ़ गए टिकट के दावेदार। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

शहर के तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र से पांच साल पहले अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत करने वाले आकाश विजयवर्गीय का फिर चुनाव लड़ने का दावा पिता कैलाश विजयवर्गीय को एक नंबर विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिलने के साथ कमजोर हो गया। इसके बाद तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदले हैं। कांग्रेस में पहले पिंटू जोशी टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन अब अरविंद बागड़ी भी टिकट पाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं।

विज्ञापन


उधर, पूर्व विधायक अश्विन जोशी ने भी फिर से टिकट के लिए फिल्डिंग जमाना शुरू कर दी है। वे लगातार 15 साल इस सीट से विधायक रह चुके हैं। अश्विन जोशी सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने भोपाल भी गए थे।
विज्ञापन


इधर, भाजपा में भी गोपीकृष्ण नेमा के साथ उषा ठाकुर का नाम भी दावेदारों की सूची में सबसे आगे है। नेमा को 15 साल पहले पार्टी ने टिकट दिया था, लेकिन वे एक हजार वोटों के अंतर से चुनाव हार गए थे। योग्य स्थानीय उम्मीदवार नहीं होने से भाजपा पिछले 10 वर्षों से बाहरी उम्मीदवार को टिकट दे रही है। इस बार भी स्थानीय उम्मीदवार संगठन की नजर में ज्यादा दमदार नजर नहीं आ रहे हैं। पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के पुत्र मंदार महाजन का नाम भी दावेदारों की सूची में है, लेकिन वे पहले से इस विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्य वोट बैंक के भरोसे बागड़ी
तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र के दो वार्डों में वैश्य समाज का वोट बैंक है। उसके भरोसे बागड़ी टिकट मांग रहे हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में पौने दो लाख वोटर हैं। उनमें से 25 हजार से ज्यादा अल्पसंख्यक हैं। उधर, इस विधानसभा क्षेत्र में जोशी परिवार की पैठ रही है, लेकिन बीते 10 वर्षों से यहां भाजपा के उम्मीदवार जीत रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed