फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   arrest warrant issued against former Congress mp sansad premchand guddu and wife asha bourasi

Indore News: कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू और पत्नी आशा बौरासी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Sat, 11 Feb 2023 04:37 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 11 Feb 2023 04:37 PM IST
सार

आदेश इंदौर पुलिस कमिश्नर को भेज दिया गया है। यह वारंट कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज मानहानि के केस की सुनवाई के बाद जारी किया।

विज्ञापन
arrest warrant issued against former Congress mp sansad premchand guddu and wife asha bourasi
पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू और उनकी पत्नी आशा बौरासी के विरुद्ध भोपाल की कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह आदेश इंदौर पुलिस कमिश्नर को भेज दिया गया है। यह वारंट कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज मानहानि के केस की सुनवाई के बाद जारी किया। शनिवार को यह आदेश आया। अब इस मामले पर अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी। 
विज्ञापन


क्या है मामला 
इंदौर के व्यापारी रमन वीर सिंह अरोरा और उनकी मां रवींद्र कौर के खिलाफ झूठे तथ्यों को आधार बनाकर उनके खिलाफ इनाम घोषित होने की जानकारी प्रकाशित हुई थी। यह जानकारी फोटो के साथ अखबारों में दी गई थी। इसी मामले में भोपाल कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


गुड्डू का राजनीतिक सफर 
साल 2009 में कांग्रेस के टिकट पर गुड्डू सांसद बने थे। प्रेमचंद गुड्डू दिग्विजय सिंह के समर्थक माने जाते हैं। गुड्डू मूल रूप से कांग्रेसी हैं। साल 2018 में गुड्डू कांग्रेस से नाराज होकर भाजपा में चले गए थे और अब दो साल तक भारतीय जनता पार्टी में रहने के बाद वे फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उनका बेटा अजीत बौरासी और बेटी रीना बौरासी सेठिया भी राजनीति में सक्रिय हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed