फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   All districts of Madhya Pradesh will be free from beggars

MP: भिखारियों से मुक्त होंगे मध्यप्रदेश के सभी जिले, इंदौर के बाद उज्जैन का नंबर, सरकार चलाएगी अभियान

Wed, 06 Mar 2024 08:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 06 Mar 2024 08:46 PM IST
सार

इंदौर में भिक्षुक पुर्नवास केन्द्र का शुभारंभ, सामाजिक न्याय मंत्री ने कहा प्रदेश के सभी जिलों को भिखारियों से मुक्त करने का अभियान चलेगा। 
 

विज्ञापन
All districts of Madhya Pradesh will be free from beggars
भिक्षुक पुर्नवास केन्द्र का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

प्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा है कि इंदौर की तर्ज पर अब प्रदेश के अन्य शहरों को भी भिक्षावृत्ति से मुक्त शहर बनाने का अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में समाज की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। नारायण सिंह कुशवाहा ने आज इंदौर में स्माइल परियोजना के तहत भिक्षुक पुनर्वास केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक रमेश मेंदोला तथा गोलू शुक्ला, सामाजिक न्याय विभाग के आयुक्त डॉ. रामाराव भोंसले, परियोजना के नोडल अधिकारी तथा स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह तथा परियोजना की संचालक रुपाली जैन भी मौजूद थी।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुशवाहा ने कहा कि इंदौर शहर को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने का कार्य बहुत बड़ा एवं चुनौतीपूर्ण है। इंदौर में चल रहा अभियान सराहनीय एवं अनुकरणीय है। इंदौर में इस अभियान को मिल रही सफलता को देखते हुए अब प्रदेश के अन्य शहरों में भी इस तरह का अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत सबसे पहले उज्जैन शहर से की जाएगी। कुशवाहा ने कहा कि स्वच्छता के साथ अब इंदौर भिक्षावृत्ति मुक्ति में भी नंबर वन शहर बनेगा। सभी की सहभागिता से इंदौर को पूर्ण रूप से भिक्षावृत्ति से मुक्त शहर शीघ्र ही बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य में धनराशि की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

            
कार्यक्रम को विधायक रमेश मेंदोला ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण परिसर को समाज की सहभागिता से पीड़तों की सेवा के लिए सुविधाजनक बनाया गया है। कार्यक्रम के प्रारंभ में सामाजिक न्याय विभाग के आयुक्त डॉ. रामाराव भोंसले, परियोजना के नोडल अधिकारी तथा स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed