फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Alert for Leopard in Indore super corridor area

Alert: इंदौर की सड़कों पर दौड़ता दिखा तेंदुआ, घरों में छुपे लोग, वन विभाग ने किया अलर्ट

Fri, 26 Jan 2024 08:17 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 26 Jan 2024 08:17 PM IST
सार

दो सप्ताह के बाद भी तेंदुए को पकड़ नहीं पाया वन विभाग, सुपर कारिडोर के आसपास के क्षेत्रों में लोग डरे। सड़कों पर नहीं मिल रहे Leopard के पंजों के निशान। Alert जारी। 
 

विज्ञापन
Alert for Leopard in Indore super corridor area
इंदौर की सड़कों पर दौड़ता तेंदुआ। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

दो सप्ताह से भी अधिक का समय बीत गया है लेकिन इंदौर की सड़कों पर घूम रहा तेंदुआ Leopard और शावक वन विभाग की पकड़ से बाहर है। गुरुवार देर रात तो तेंदुए का शावक सुपर कॉरिडोर के पास स्थित समर्थ ड्रीम प्रीमियम ग्रीन सड़क पर दौड़ लगाता हुआ नजर आया। घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे में शावक का मूवमेंट कैद हुआ है। यह सीसीटीवी आने के बाद लोग घरों में दुबक गए हैं और बाहर निकलना भी बंद कर दिया है। इंदौर में सुपर कॉरिडोर के आसपास के क्षेत्रों में लगभग दो सप्ताह से तेंदुए का मूवमेंट है और वन विभाग तमाम प्रयास करने के बावजूद तेंदुए को पकड़ नहीं पाया है। वन विभाग ने लोगों को अब अलर्ट Alert जारी किया है। 
विज्ञापन


वन विभाग की टीम का कहना है कि तेंदुए की लगातार तलाश की जा रही है। आसपास की कॉलोनी में विभाग ने स्टाफ भी तैनात किया है। विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए ड्रोन और कैमरे भी कई जगह पर लगा दिए हैं। जहां पर भी तेंदुआ नजर आया है वहां पर पिंजरे भी लगाए गए हैं। इंदौर के सुपर कारिडोर पर टीसीएस और इंफोसिस जैसी अंतरराष्ट्रीय कंपनियां स्थित हैं और यहां पर तेंदुए का मूवमेंट देखा जा चुका है। 
विज्ञापन


सड़क पर पंजों के निशान नहीं मिल पाते
रेस्क्यू प्रभारी और रेंजर योगेश यादव ने बताया कि कॉलोनी की सड़कें सीमेंट की होने की वजह से पंजों के निशान नहीं मिल पाते हैं। इससे हमें सर्चिंग में परेशानी आ रही है। सीसीटीवी कैमरे में जो भी लोकेशन दिख रही है उसके आधार पर हम सर्चिंग कर रहे हैं। जल्द ही हम तेंदुए को पकड़ लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां से बिछड़ गया शावक
जो सीसीटीवी फुटेज गुरुवार रात को मिले हैं उसमें शावक अकेला दिखाई दे रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शावक मां से बिछड़ गया है। क्षेत्र में तेंदुए और उसके शावक का लगातार मूवमेंट बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed