फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   After getting the ticket, candidates take refuge in God, some are praying, some are doing puja.

MP Election 2023: टिकट मिलने के बाद उम्मीदवार भगवान की शरण में, कोई मांग रहा मन्नत,कोई करा रहा पूजा

Thu, 12 Oct 2023 07:36 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 12 Oct 2023 07:36 PM IST
सार

आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में बगुलामुखी माता मंदिर में भी दावेदार और उम्मीदवारों की आवाजाही लगातार बढ़ गई है।  नवदुर्गा के दौरान देशभर के नेता दर्शन के लिए यहां आते है और वे जीत के लिए विशेष अनुष्ठान और हवन कराते है। 

विज्ञापन
After getting the ticket, candidates take refuge in God, some are praying, some are doing puja.
टिकट केे बाद भगवान की शरण में उम्मीदवार। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

जो उम्मीदवार जनता की कसौटी पर खरा उतरता है, उसे ही जनता विधानसभा की राह दिखाती है, लेकिन टिकट मिलने के बाद उम्मीदवार भगवान की शरण में भी जा रहे है। कोई जीत के लिए मन्नत मांग रहा है तो कोई पूजन हवन करा रहा है। मालवा निमाड़ के शक्तिपीठ नलखेड़ा के बगुलामुखी मंदिर में भी कई उम्मीदवार जीत के लिए विशेष पूजा करा रहे है। टिकट पाने के लिए भी यहां पूजा पाठ हो रहे है।

विज्ञापन

सांवेर से भाजपा के उम्मीदवार तुलसी सिलावट गुरुवार को टिकट मिलने के बाद रेवती गांव के हनुमान मंदिर पहुंचे। मंदिर तक पहुंचने के लिए चार सौ सीढि़यां चढ़ना पड़ती है। 64 साल से सिलावट समर्थकों का सहारा लेकर मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में पूजा की और मंदिर में नया ध्वज भी लगाया।

विज्ञापन

इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे। दो नंबर विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार टिकट पाने वाले विधायक रमेश मेंदोला ने भी कटरा जाकर माता वैष्णव देवी के दर्शन किया। उम्मीदवार घोषित किए जाने के दूसरे दिन वे इंदौर लौटे तो समर्थकों ने उनका विमानतल पर रात को जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शक्तिपीठ में दावेदार करा रहे विशेष पूजा

आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में बगुलामुखी माता मंदिर में भी दावेदार और उम्मीदवारों की आवाजाही लगातार बढ़ गई है। पुजारी कमलेश शर्मा बताते है कि नवदुर्गा के दौरान देशभर के नेता दर्शन के लिए यहां आते है और वे जीत के लिए विशेष अनुष्ठान और हवन कराते है।टिकट के लिए भी कई दावेदार मंदिर में आकर मन्नत मांग कर गए है। मन्नत पूरी होने पर वे फिर आते है और हवन में शामिल होते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed