फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   aaj bharat band hai kya 21 august strike sc st reservation indore news

Bharat Band: आज भारत बंद, इंदौर में देखिए क्या हुआ, स्कूल-कॉलेज और बसों के हाल

Wed, 21 Aug 2024 01:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 21 Aug 2024 01:06 PM IST
सार

Bharat Band - इंदौर में भीम आर्मी के सदस्यों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर चक्काजाम किया। बारिश के बीच वाहन चालक फंसे रहे। कुछ देर के बाद पुलिस ने चक्काजाम खुलवाया।

विज्ञापन
aaj bharat band hai kya 21 august strike sc st reservation indore news
आज भारत बंद है। इंदौर में क्या हैं हालात। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

दलित और आदिवासी संगठनों ने आज भारत बंद Bharat Band बुलाया है। सुप्रीम कोर्ट के SC-ST आरक्षण में क्रीमीलेयर लागू करने के फैसले के खिलाफ यह बंद है। बुधवार 21 अगस्त को 14 घंटे का भारत बंद बुलाया गया है। झारखंड, राजस्थान और बिहार में भारत बंद का अच्छा असर दिख रहा है लेकिन मप्र में इसका कोई खास असर नहीं है। ग्वालियर में स्कूलों को बंद किया है और धारा 144 लगाई है। इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर भीम आर्मी ने चक्काजाम किया है। पुलिस ने कुछ देर के बाद इसे खुलवा लिया। 
विज्ञापन


सड़कों पर ट्रैफिक सुचारू
इंदौर की सड़कों पर सभी बाजार खुले हुए हैं और ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू रूप से चल रही है। इंदौर में कहीं पर भी भारत बंद का असर नहीं है। मप्र में कई शहरों में स्कूलों को सुरक्षा के तौर पर बंद रखा गया है और कई जगह बसों को भी बंद किया गया है। आदिवासी संगठनों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए यह कदम उठाए गए हैं। इंदौर में इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई है। इंदौर में स्कूल, कालेज चालू हैं। बाजार भी खुले हुए हैं और बसें और पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी चालू हैं। 
विज्ञापन


इंदौर में सभी बाजार चालू
इंदौर में विजय नगर से लेकर राजबाड़ा, अन्नपूर्णा, बड़ा गणपति और लगभग सभी क्षेत्रों में बाजार सुबह सुचारू रूप से चालू हुए। संगठनों ने भारत बंद में भाग लेने का आव्हान किया है लेकिन इसका कुछ खास असर दिखाई नहीं दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed