फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   A resident of Indore put up a board – wrote that he has to sell the house after being troubled by BJP's patro

Indore: इंदौर में एक रहवासी ने लगाया बोर्ड- बीजेपी के पोषित गुंडो से परेशान होकर मकान बेचना है

Sat, 15 Jul 2023 05:22 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 15 Jul 2023 05:22 PM IST
सार

क्लर्क काॅलोनी दो नंबर विधानसभा क्षेत्र में आता है। यहां के विधायक रमेश मेंदोला हैै। जिस मकान पर बोर्ड लगा है वह अजय मिश्रा का है। उनके परिजनों ने बताया कि गुंडों ने मिश्रा के साथ पिटाई की और उन्हें चाकू मारे है। 

विज्ञापन
A resident of Indore put up a board – wrote that he has to sell the house after being troubled by BJP's patro
मकान बेचना है का बोर्ड चर्चा में है। - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर के दो नंबर विधानसभा क्षेत्र की क्लर्क काॅलोनी में एक मकान पर लगा बोर्ड चर्चा में है। मकान के बोर्ड पर लिखा है बीजेपी के पोषित गुंडों से परेशान होकर मकान बेचना है। नीचे बोर्ड पर अपना नंबर लिखकर पुराना जनसंघी भी लिखा है। इस बोर्ड के फोटो को कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने भी ट्वीट कर कहा है कि राजधानी भोपाल के एक विधानसभा क्षेत्र में भी इसी तरह का आलाम है।

विज्ञापन

क्लर्क काॅलोनी दो नंबर विधानसभा क्षेत्र में आता है। यहां के विधायक रमेश मेंदोला हैै। जिस मकान पर बोर्ड लगा है वह अजय मिश्रा का है। उनके परिजनों ने बताया कि गुंडों ने मिश्रा के साथ पिटाई की और उन्हें चाकू मारे है। परदेशीपुरा पुलिस भी उनके खिलाफ एक्शन नहीं ले रही है। इससे परेशान होकर बोर्ड लगाना पड़ा। परिजनों से गुंडों के नाम के बारे में पूछा गया, लेकिन उन्होंने उनका नाम नहीं बताया।

विज्ञापन

यह लिखा है बोर्ड पर

कांग्रेस नेता के ट्वीट के बाद क्लर्क काॅलोनी में लगा बोर्ड चर्चा में है। बोर्ड पर लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पोषित गुंडों से परेशान होकर मकान बेचना है। पोस्टर लगाने वाले के नाम का तो उल्लेख नहीं किया गया, लेकिन उसके स्थान पर पुराना जनसंघी लिखा गया है। इसके अलावा दो मोबाइल नंबर भी लिखे गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed