फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   A man climbed onto the balcony of a hotel in Ratlam, police pulled him down with a crane

Ratlam: होटल में इंदौर के व्यक्ति का हाई वोल्टेज ड्रामा, खिड़की के छज्जे पर चढ़ा, पुलिस ने क्रेन से नीचे उतारा

Sat, 15 Apr 2023 03:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 15 Apr 2023 03:33 PM IST
सार

रतलाम के एक होटल में रुके हुए रूपल नाम के शख्स ने शनिवार को बखेड़ा खड़ा कर दिया। वह होटल की खिड़की के छज्जे पर चढ़ गया। जब आसपास के लोगों और होटल कर्मचारियों ने जब उसे छज्जे पर चढ़ा हुआ देखा तो सभी के हाथ-पांव फूल गए। फिर तत्काल इसकी सूचना पुलिस और दमकल को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे क्रेन की मदद से उसे नीचे उतारा।

विज्ञापन
A man climbed onto the balcony of a hotel in Ratlam, police pulled him down with a crane
होटल के छज्जे पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के रतलाम में इंदौर के एक व्यक्ति का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। युवक जिस होटल में रुका था, वह उसकी खिड़की के छज्जे पर चढ़कर बैठ गया। इसके बाद उसे बहुत मुश्किल से समझा-बुझाकर नगर निगम की क्रेन की मदद से नीचे उतारा गया। यह पूरा घटनाक्रम थाना स्टेशन रोड क्षेत्र का है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रतलाम के एक होटल में रुके हुए शख्स ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। इस व्यक्ति का नाम रूपल जैन है जो होटल के छज्जे पर चढ़ गया। रूपल इसी होटल में बीती रात आकर रुका था। आसपास के लोगों और होटल कर्मचारियों ने जब उसे छज्जे पर चढ़ा हुआ देखा तो सभी के हाथ-पांव फूल गए। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और दमकल को दी।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर स्टेशन रोड टीआई किशोर पाटनवाला ने मौके पर पहुंचकर उस युवक को बातों में उलझाकर रखा। फिर क्रेन की मदद से उसे नीचे उतारा गया। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से परेशान है। पुलिस ने इंदौर निवासी परिजनों और स्थानीय रिश्तेदारों की जानकारी जुटाकर उनसे संपर्क किया है। बहरहाल, पुलिस ने बहुत ही सूझबूझ से उस शख्स को अपनी बातों में उलझाकर रखा और उसे बहला-फुसलाकर नीचे उतार लिया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed