फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   A child involved in Free Fire Game in Indore dies due to snake bite

Caution! इंदौर में Free Fire Game में मशगूल बच्चे को सांप ने काटा, मौत, UP का था निवासी

Sun, 04 Sep 2022 05:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 04 Sep 2022 05:26 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के इंदौर में एक बच्चे की सांप के काटने से मौत हो गई। दरअसल, यूपी का निवासी बच्चा फ्री फायर गेम खेलने में व्यस्त था, इसलिए उसे सांप काटने का पता नहीं चला। बाद में परिजन घायल अवस्था में अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
A child involved in Free Fire Game in Indore dies due to snake bite
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

इंदौर शहर के चंदननगर थाना क्षेत्र में एक बच्चा मोबाइल में फ्री फायर गेम खेल रहा था। उसी दौरान उसे सांप ने काट लिया, लेकिन गेम में मशगूल बच्चे को सांप काटने का एहसास ही नहीं हुआ। परिजन उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चंदननगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बता दें कि घटना इंदौर के जवाहर टेकरी की है, टेकरी के नजदीक ही ईंट भट्टे पर काम करने वाले एक परिवार के छोटे बच्चे को सांप ने काट लिया। बच्चा मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलने में इतना मशगूल था कि सांप के काटने का उसे पता ही नहीं चला। इसके बाद जब वह बेहोश हो गया तो ईंट भट्टे का मालिक उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस को मृतक के परिजनों ने बताया, बच्चे की उम्र काफी कम थी, लेकिन उसे मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलने का काफी शौक था। वह दिन भर मोबाइल में गेम खेलता था और जिस समय उसको सांप ने काटा उस समय भी वह गेम ही खेल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक बच्चा जवाहर टेकरी ईट भट्टा चंदननगर पर रहता था। मृतक के पिता ईट भट्टे पर ही रहकर गाड़ी चलाने का काम करते हैं। वह मूलत उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के रहने वाले हैं। पिछले दो साल से वह इंदौर में रहकर कामकाज कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed