फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   2.80 lakh new voters compared to the last election in Indore, including 94 thousand young voters.

MP Election 2023: इंदौर में पिछले चुनाव की तुलना में 2.80 लाख नए वोटर, इनमे 94 हजार युवा वोटर

Wed, 11 Oct 2023 07:09 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 11 Oct 2023 07:09 PM IST
सार

इंदौर के हर विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन कार्यालय ने 50 बूथ चिन्हित किए है, जहां पिछले चुनाव में कम वोटिंग हुई थी। उन बूथों पर मतदात प्रतिशत बढ़ाने के प्रयास होंगे। वहां मतदाता को प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए डिस्काउंट  कूपन दिए जाएंगे।

विज्ञापन
2.80 lakh new voters compared to the last election in Indore, including 94 thousand young voters.
इंदौर में 94 हजाार युवा वोटर। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर जिले के 9 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 27 लाख 62 हजार 507 मतदाता राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। इनमें 94 हजार से ज्यादा युवा वोटर है। जिन्हें उम्मीदवार अपना बनाने की कोशिश करेंगे। कुल मतदाता में 13 लाख 96 हजार 525 पुरुष और 13 लाख 65 हजार 871 महिला मतदाता है।

विज्ञापन


इंदौर की पांच नंबर विधानसभा मतदाता के लिहाज से सबसे बड़ी है। यहां 4.13 लाख मतदाता हैं,जबकि तीन नंबर विधानसभा में सबसे कम मतदाता है। इस विधानसभा में कुल 188246 मतदाता है।

विज्ञापन

इंदौर की चार नंबर विधानसभा सीट में महिला मतदाता की संख्या पुरुष से 49 ज्यादा है। इस सीट पर पुरुष मतदाता 120349 है, जबकि महिला मतदाता 120398 है। इंदौर में 18 से 19 की उम्र के 94 हजार 18 मतदाता है, जबकि 20 से लेकर 29 की उम्र के मतदाता की संख्या 6 लाख है। 162 वोटरों की उम्र 100 से ज्यादा है। क्षेत्र क्रमांक 5 में सबसे ज्यादा वोटर होने के कारण वहां बूथों की संख्या भी सबसे अधिक 341 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वोटरों को मतदान के लिए आकर्षित करने के लिए ऑफर

इंदौर के हर विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन कार्यालय ने 50 बूथ चिन्हित किए है, जहां पिछले चुनाव में कम वोटिंग हुई थी। उन बूथों पर मतदात प्रतिशत बढ़ाने के प्रयास इस बार अफसर करेंगे। इन बूथों पर मतदाता को वोट डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए डिस्काउंट कूपन , माॅल के कूपन दिए जाएंगे। आदर्श बूथ भी हर विधानसभा क्षेत्र में बनाए जाएंगे। दिव्यांग मतदाता के लिए हर बूथ पर रैम्प भी बनाए जाएंगे। उनके लिए पोस्टल बैलेट का विकल्प भी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed