फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Woman's legs were cut off for silver bars... dead body buried in pit of dung gas, ships suspected of murder

इंदौर: चांदी के कड़ों के लिए काट दिए महिला के पैर...गोबर गैस के गड्ढे में गाड़ा शव, पोतों पर हत्या का शक

Wed, 16 Feb 2022 05:53 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 16 Feb 2022 05:53 PM IST
सार

इंदौर जिले के खुड़ैल में बुजुर्ग महिला की नृशंस हत्या कर दी गई। दोनों पैर काटकर उसका शव गोबर गैस के गड्ढे में गाड़ दिया। पुलिस को शक है कि महिला के पैरों में पहने चांदी के कड़ों के लिए हत्या की गई है। 
 

विज्ञापन
Indore: Woman's legs were cut off for silver bars... dead body buried in pit of dung gas, ships suspected of murder
मृतका जमनाबाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बुजुर्ग महिला की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। महिला के दोनों पैर काटकर उसकी हत्या की गई है। गोबर गैस के गड्ढे से शव बरामद हुआ है। पुलिस को आशंका है कि महिला के पैरों में पहने चांदी के कड़ों को निकालने के लिए वारदात की गई है। शंका के आधार पर महिला के दो पोतों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


घटना इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि छोटी खुड़ैल गांव में एक बुजुर्ग महिला की लाश गोबर गैस के गड्ढे में पड़ी हुई है। मौके पर पहुंचकर देखा तो महिला का शव गड्ढे में पड़ा था। उसे बाहर निकाला। महिला के दोनों पैर कटे हुए थे। उसकी शिनाख्त जमनाबाई (75) के रूप में हुई है। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद यह पता चला कि महिला दोनों पैरों में चांदी के मोटे कड़े पहनती थी। चांदी के ही अन्य जेवरात भी पहनकर रखती थी लेकिन शव पर कोई जेवरात नहीं थे।  पुलिस ने इस मामले में महिला के दो पोतों को हिरासत में लिया है। हत्या के शक में दोनों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


रुपयों को लेकर हुआ था पोतों से विवाद
पुलिस के अनुसार बुजुर्ग महिला 11 फरवरी से लापता थी। परिजन ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। मौका-ए-वारदात को देखते हुए पुलिस लूट के इरादे से हत्या करने की बात मानकर चल रही है। पुलिस के अनुसार महिला के पांच बेटे और एक बेटी है। वह गिरधारी नामक बेटे के परिवार के साथ रहती थी। गिरधारी की मौत हो चुकी है। संदेह के आधार पर गिरधारी के दोनों बेटों को हिरासत में लिया है। पता चला है कि हत्या के कुछ समय पहले महिला का अपने पोतों से चांदी के कड़ों को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि महिला के एक पोते की शादी के लिए रुपयों की जरुरत थी। दादी से रुपये भी मांगे थे लेकिन मना कर दिया था। इसके बाद चांदी के कड़े मांगे, लेकिन दादी ने साफ इंकार कर दिया। इसी बिंदू के आधार पर पुलिस को पोतों पर शक है और संदेह के आधार पर पोतों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed