फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Woman had hidden 4-page suicide note in her undergarment; Harassment of husband, sister-in-law and mother-in-law written on separate pages

इंदौर: महिला ने अंडरगारमेंट में छिपा रखा था 4 पेज का सुसाइड नोट; अलग-अलग पेज पर लिखी पति, ननद और सास की प्रताड़ना

Fri, 25 Mar 2022 03:32 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 25 Mar 2022 03:32 PM IST
सार

इंदौर में एक महिला ने जान देने से पहले सुसाइड नोट अपने अंडरगारमेंट्स में छुपा लिया था, पीएम जांच के दौरान डॉक्टर को महिला का 4 पेज का सुसाइड नोट मिला।  हर पेज पर महिला ने अपने पति, सास और ननद से प्रताड़ना की दास्तां लिखी है।

विज्ञापन
Indore: Woman had hidden 4-page suicide note in her undergarment; Harassment of husband, sister-in-law and mother-in-law written on separate pages
ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में आत्महत्या करने वाली एक महिला को डर था कि उसका सुसाइड नोट ससुराल वाले पुलिस तक नहीं पहुंचने देंगे। इसी डर से उसने चार पेज का सुसाइड नोट अपने कपड़ों में छिपा लिया। जब उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा तो डॉक्टरों को सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने पति, ननद, सास की प्रताड़ना का जिक्र किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि रंगपंचमी के दिन गुरुशंकर नगर की रहने वाली प्रियंका चौहान ने फांसी लगाकर जान दे दे थी। थाना प्रभारी सतीश द्विवेदी के बताया कि प्रियंका के आत्महत्या की सूचना मिली थी। प्रियंका को सबसे पहले उसकी सास ने फंदे पर लटकते देखा था। उसकी शादी पिछले साल ही अप्रैल में ही हुई थी। उसका पति राहुल चौहान नगर निगम में ड्राइवर है। वह उस समय ड्यूटी पर गया हुआ था। पुलिस ने सास पारूबाई और पति राहुल से पूछताछ की लेकिन किसी तरह की परेशानी की बात सामने नहीं आई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर रहे डॉ. भरत वाजपेयी को महिला के ब्लाउज से चार पेज का सुसाइड नोट मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में नवविवाहिता ने पति राहुल और सास पारूबाई पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सुसाइड को पढ़कर लगता है कि नवविवाहिता इसे कई दिनों से लिख रही थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि चार पेज के सुसाइड नोट में पहले पेज पर पति राहुल की कहानी थी। बताया कि सास के बहकावे में आकर मारपीट करता था। उसकी बातें नहीं समझना चाहता था। राहुल की पहली पत्नी की मौत और उससे हुई बेटी का जिक्र भी इसमें है। आशंका जताई है कि उस बेटी को भी राहुल परेशान करता है, उसे भी मार दिया जाएगा। अगले दो पेज पर सास पारूबाई के तानों का जिक्र किया है। बताया कि कैसे उसे बिना वजह सास परेशान करती थी। सालभर में हुए लड़ाई-झगड़ों के बारे में लिखा है। आखिरी पन्ने में अपनी ननद आशा, पिंकी व एक अन्य के मायके आने पर प्रताड़ित करने की बात लिखी। प्रियंका ने लिखा कि पति, सास और ननद को सजा मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed