फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Warning given to traders - Do not put shop on the road or else the goods will be confiscated... Police and municipal staff reached Malwa Mill

इंदौर के व्यापारियों को चेतावनी: सड़क पर दुकान न लगाएं वरना जब्त कर लेंगे सामान... मालवा मिल पहुंचा निगम का अमला

Wed, 05 Jan 2022 02:59 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 05 Jan 2022 02:59 PM IST
सार

नगर निगम और पुलिस का अमला बुधवार सुबह मालवा मिल सब्जी मंडी हटाने पहुंचा। सड़क पर एक भी दुकान नहीं लगाने दी और व्यापारियों को मुनादी कर दुकानें राजकुमार ब्रिज के बोगदों में लगाने के लिए कहा गया। अधिकारियों की टीम दुकानें आवंटन के लिए लगी हुई थी।

विज्ञापन
Indore: Warning given to traders - Do not put shop on the road or else the goods will be confiscated... Police and municipal staff reached Malwa Mill
सड़क पर लगी दुकानों को हटाने पहुंचा अमला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगर निगम और पुलिस का अमला बुधवार सुबह मालवा मिल सब्जी मंडी हटाने पहुंचा। सड़क पर एक भी दुकान नहीं लगाने दी और व्यापारियों को मुनादी कर दुकानें राजकुमार ब्रिज के बोगदों में लगाने के लिए कहा गया। अधिकारियों की टीम दुकानें आवंटन के लिए लगी हुई थी। पूरे क्षेत्र में निगम की पीली जीपों और अन्य बड़े वाहनों से मुनादी कर व्यापारियों को चेतावनी दी जा रही थी कि सड़क पर दुकानें नहीं लगाएं, अन्यथा सामान जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल राजकुमार ब्रिज के बोगदों में दुकानें आवंटित करने के लिए चूने की लाइनें बिछा दी गई थीं। बुधवार को वहां दुकानों के लिए जगह आवंटित की जाएगी। दो दिन पहले तीन मंडियों के सब्जी व्यापारियों को भंडारी ब्रिज के बोगदों में शिफ्ट किया गया था। दो दिनों से भंडारी ब्रिज के माता मंदिर के समीप बोगदों में राजकुमार सब्जी मंडी और अन्य मंडियों के सब्जी व्यापारियों को जगह आवंटित कर सब्जी मंडी शुरू करवा दी गई थी। कल तक करीब 150 से ज्यादा सब्जी व्यापारियों को वहां दुकान के लिए जगह आवंटित कर दी गई थी।
विज्ञापन


मालवा मिल से शिवाजी नगर जाने वाली रोड पर लगने वाली सब्जी मंडी के व्यापारियों को भी शिफ्ट करने की तैयारी में अधिकारी जुटे थे। मंगलवार रात को इस संबंध में अधिकारियों से बात हुई थी। इसके बाद बुधवार सुबह नगर निगम का अमला पुलिस बल लेकर क्षेत्र में पहुंचा और वहां दुकानें नहीं लगाने दीं। मालवा मिल सब्जी मंडी के विक्रेताओं को राजकुमार ब्रिज के बोगदों में जगह दी जा रही है और वहीं मंडी संचालित करवाने की तैयारी है। इसके लिए बुधवार नगर निगम राजस्व विभाग और मार्केट विभाग के अधिकारियों की टीमें बोगदों के पास खाली पड़ी जमीनों पर चूने की लाइन डलवाकर जगह आवंटित करवाने की तैयारी की गई।  हालांकि कुछ दुकानदारों ने इस दौरान हंगामा करने की कोशिश की। इस पर उनको वहां से हटा दिया। पूरी सड़क पर निगमकर्मियों की टीमें तैनात कर दी गई ताकि दुकान न लग सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed