फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Video of bribe from spice trader reaches CM office, food safety officer and sample assistant suspended

इंदौर: मसाला व्यापारी से रिश्वत का वीडियो पहुंचा सीएम ऑफिस तक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी और नमूना सहायक निलंबित

Sat, 05 Feb 2022 05:00 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 05 Feb 2022 05:00 PM IST
सार

इंदौर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी और नमूना सहायक रिश्वत लेते कैमरे में कैद हो गए। यह वीडियो सीएम ऑफिस तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया। मसाला व्यापारी से दस हजार रुपये की रिश्वत ली थी। 

विज्ञापन
Indore: Video of bribe from spice trader reaches CM office, food safety officer and sample assistant suspended
वीडियो में कैद रिश्वतखोर अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मसाला व्यापारी से रिश्वत लेने वाले खाद्य सुरक्षा अधिकारी और नमूना सहायक को प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। दोनों का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था और यह वीडियो सीएम ऑफिस तक पहुंचा था। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और दोनों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के कार्यालय में पदस्थ खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी और नमूना सहायक सुधाकर बनसिंगे का रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने दोनों को निलंबित कर दिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी से परेशान एक मसाला व्यापारी ने रिश्वत दी और चुपचाप इसका वीडियो भी बना लिया। बाद में मुख्यमंत्री कार्यालय तक इसकी शिकायत कर दी। दरअसल, मसाला व्यवसायी से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए इंटरनेट मीडिया पर तीन वीडियो क्लिप प्रसारित हो गए थे। इन वीडियो क्लिप में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोलंकी और नमूना सहायक बनसिंगे द्वारा वाहन पर मसाला बेचने के लिए कोई कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया। इसके बदले रिश्वत ली गई। एक वीडियो में व्यापारी द्वारा दी गई रिश्वत बनसिंगे अपने बैग में रखते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान बनसिंगे ने व्यापारी को आश्वासन दिया कि वह उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने देगा। बनसिंगे ने यहां तक कहा कि अगर कोई खाद्य अधिकारी आता है तो मुझे फोन करना। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता व्यापारी दो वाहनों पर अलग-अलग इलाकों में मसाला बेचता है। एक वीडियो में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोलंकी और उसकी बातचीत हो रही है। कहा जा रहा है कि रिश्वत का यह वीडियो पहले मंदसौर में सामने आया, इसके बाद इंदौर तक पहुंचा। करीब एक सप्ताह पुराना वीडियो बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed