{"_id":"61e5713a79534203040e00da","slug":"indore-used-to-supply-in-the-city-by-making-ganja-pudding-23-kg-of-ganja-worth-more-than-2-5-lakh-seized-three-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: गांजे की पुड़िया बनाकर शहर में करते थे सप्लाय, ढाई लाख से ज्यादा का 23 किलो गांजा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: गांजे की पुड़िया बनाकर शहर में करते थे सप्लाय, ढाई लाख से ज्यादा का 23 किलो गांजा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
Mon, 17 Jan 2022 07:08 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Mon, 17 Jan 2022 07:08 PM IST
सार
लिस ने गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 23 किलो से ज्यादा गांजा जब्त किया है। इसकी कीमत ढाई लाख से ज्यादा है। आरोपी गांजे की पुड़िया बनाकर सुनसान जगहों पर सप्लाय करते थे।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 23 किलो से ज्यादा गांजा जब्त किया है। इसकी कीमत ढाई लाख से ज्यादा है। आरोपी गांजे की पुड़िया बनाकर सुनसान जगहों पर सप्लाय करते थे।
तेजाजी नगर पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कैलोद फाटे के सामने खाली दुकान पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति गांजा लेकर आए हैं तथा गांजा की पुड़िया बनाकर शहर में बेचने की फिराक में है। पुलिस वहां पहुंची और संदिग्धों को पकड़ा। आरोपियों के नाम अनिल निगवाल पिता बौदरसिंह निगवाल (24) निवासी कैसपुरा उमरबदन कालीबावड़ी धर्मपुरी जिला धार, कुंदन पाटीदार पिता रामेश्वर पाटीदार (27) निवासी पथराड़ थाना मण्डलेश्वर जिला खरगोन , रंजीत चौहान पिता शंकर चौहान (42) निवासी ग्राम उखल्दा थाना मनावर जिला धार हैं। बदमाशों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 23 किलो 200 ग्राम गांजा तथा तराजू, बांट सहित प्लास्टिक की थैलियां जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूछताछ में पता चला है कि सभी आरोपी गांजा का बड़े स्तर पर कार्य करते हैं जो जिला खरगोन व धार के जंगलों से गांजा खरीदकर लाते हैं और शहर में अपनी शिनाख्त छिपाकर बेचते हैं। लंबे समय से वे ये काम कर रहे थे। जब्त गांजे की कीमत दो लाख 60 हजार रुपये है।