फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Union Minister said - playing loudspeaker is not prohibited, just play within your limits, there is no dispute of any religion in this

इंदौर: केंद्रीय मंत्री बोले- लाउडस्पीकर बजाने की मनाही नहीं, बस अपनी सीमा में बजाएं, इसमें किसी धर्म का कोई विवाद नहीं

Tue, 26 Apr 2022 04:53 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 26 Apr 2022 04:53 PM IST
सार

देशभर में चल रहे लाउडस्पीकर विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप सिंह ने कहा कि यह कोई विवाद नहीं है। लाउडस्पीकर बजाने की किसी को मनाही नहीं है, बस अपनी सीमा में बजाएं। धीमी आवाज में अपनी बात कहें। 

विज्ञापन
Indore: Union Minister said - playing loudspeaker is not prohibited, just play within your limits, there is no dispute of any religion in this
केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लघु और मध्यम उद्यम मंत्री भानु प्रताप सिंह ने लाउडस्पीकर विवाद के बीच बयान दिया है। उनका कहना है कि यह कोई विवाद नहीं है न इसमें किसी धर्म का विवाद है। लाउडस्पीकर बजाने की मनाही नहीं है लेकिन बस अपनी सीमा में बजाएं।
विज्ञापन


इंदौर प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि जब हम जोर-जोर से चिल्लाएंगे तो दूसरा व्यक्ति जो अपना कोई काम कर है, वह डिस्टर्ब होगा तो उसे भी बुरा लगेगा और हमसे चुप रहने को कहेगा। इसलिए धीमी आवाज में अपनी बात कहें। विवाद के सवाल पर कहा कि लाउडस्पीकर कोई विवाद नहीं हैं। इसमें किसी भी धर्म का कोई विरोध नहीं है। लाउडस्पीकर बजाने की मनाही किसी को नहीं है। बस अपनी सीमा में बजाएं। ऐसा बजाएं की उसकी आवाज से लोग परेशान न हों। राजनीतिक दलों में परिवारवाद के सवाल पर कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद शुरू से है। जबकि, भाजपा चाहती है कि पोस्टर लगाने और चिपकाने वाले सबसे छोटे और जमीनी कार्यकर्ता को भी बड़ा पद मिले। वह भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बने, राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, देश को संभाले, क्योंकि धरातल से उठकर आने वाला कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी ज्यादा अच्छे से समझता है और आगे जाकर वह अपना काम अच्छे तरीके से करता है। उद्यम को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के लिए केंद्र सरकार के बजट में इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) के तहत गारंटी कवर को 50 हजार करोड़ रुपये बढ़ाकर 5 लाख करोड़ करने का प्रावधान है। इंदौर के स्टार्टअप की तारीफ कर कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय इंदौर को लेकर काम कर रहा है। स्टार्टअप के मामले में केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही खुलकर सहयोग करने को तैयार हैं। इंदौर ग्रीन सिटी कैसे बने इसके लिए राज्य सरकार काम कर रही है। केंद्र सरकार पूरी मदद करेगी। इंदौर को हरियाली में भी देश का नंबर वन शहर बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed